
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
ताजपुर । जिले के ताजपुर स्थित जुनून एकेडमी ने हालिया संपन्न बिहार पुलिस चयन परीक्षा में कीर्तिमान रचा है। जी हां! बिहार पुलिस के 21391 पदों में से 287 से अधिक पदों पर अकेले जुनून अकैडमी के जवानों को सफलता मिली है। इस उपलक्ष्य में एकेडमी परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन कर सभी नव चयनित जवानों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जुनून एकेडमी ताजपुर के प्रबंधक विकास कुमार ने समारोह का संचालन करते हुए कहा कि इस सफलता का श्रेय पूरी टीम एवं अभ्यर्थियों के अथक परिश्रम को जाता है। बताते चले कि विगत कई वर्षों से जुनून एकेडमी निरंतर सफलता का नया इतिहास लिखते जा रहा है।
इस अवसर पर ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के निदेशक रोशन आनंद, समस्तीपुर विधायक अख्तरुल इस्लाम साहीन, मोरवा विधायक रणविजय साहू, समस्तीपुर एमएलसी डाॅ तरुण कुमार चैधरी, ताजपुर थाना अध्यक्ष सनी कुमार मौसम, ताजपुर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सचिन कुमार, जुनून अकैडमी के संचालक अमरजीत कुमार झा, विकास कुमार सिंह, अविनाश कुमार एवं समस्त ग्राम वासियों की उपस्थिति में सभी चयनित जवानों को सम्मानित किया गया।
समारोह में विशिष्ट अतिथि आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा, ईडन वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन ब्रजकिशोर कुमार, द एलिट सोसायटी के सचिव जितेंद्र कुमार, पूर्व प्रमुख सुरेश राय, राजीव सूर्यवंशी, कृष्ण मजहब प्रसाद गुप्ता, दिलीप कुमार, जितेंद्र कुमार, उमेश कौशिक, उजियारपुर के उमेश राय ने भाग लिया। अपने संबोधन में तमाम आगत अतिथियों प्रशानिक पदाधिकारियों, जन प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों ने इस सफलता केलिए जुनून एकेडमी ताजपुर के प्रबंधक विकास कुमार एवं उनकी टीम को शुभकामनाएं दी। आगत अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन जुनून एकेडमी ताजपुर के प्रबंधक विकास कुमार ने किया।