Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य |
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • ऊर्जा जरूरतों के मामले में आत्मनिर्भर बनने के साथ–साथ प्राकृतिक खेती व पर्यावरण संरक्षण में भी देंगे अहम योगदान : कुलपति
  • पाटलिपुत्र और दीघा सब्जी मंडी में चला खाद्य सुरक्षा जागरूकता अभियान, ग्राहकों और विक्रेताओं को दिए गए निर्देश
  • विद्यापतिधाम न्यास समिति ने किया 151 गरीब छठव्रती महिलाओं के बीच साड़ियों का वितरण
  • सीढ़ी घाट निर्माण में गड़बड़ी मामले में न्याय नहीं मिला तो करने पहुंच गए आत्मदाह
  • जिले के 4.61 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंचे 50.79 करोड़
  • 15 दिवसीय हथकरघा मेला 2026 : उदघाटन के इंतजार में खाली स्टॉल, प्रचार-प्रसार पर उठ रहे सवाल
  • अनूठे दीपोत्सव के कारण मिली ‘छोटी अयोध्या’ के रूप में पहचान : प्रभू नारायण झा
  • बिहार राज्य संबद्ध एवं स्वास्थ्य देखभाल परिषद के क्रियाशील होने से स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र को मिलेगी नई मजबूती : निशांत कुमार
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य |
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य |
  • रेलवे
Home » कैडेट्स में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को विकसित करेगा यह शिविर- रविन्द्र रावत

कैडेट्स में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को विकसित करेगा यह शिविर- रविन्द्र रावत

Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar17/05/2025No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
उद्घाटन सत्र में संबोधित करते कर्नल व मौजूद कैडेट्स।

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

समस्तीपुर। हाल ही में पश्चिमी सीमाओं पर हुई घटनाओं के आलोक में नागरिक सुरक्षा की महत्ता बढ़ गई है। इसे देखते हुए शिविर में नागरिक सुरक्षा का मॉक ड्रिल आयोजित किया जाएगा। साथ ही निदेशालय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए कैडेट्स का चयन इस शिविर के दौरान किया जाएगा।

शिविर कमांडेंट कर्नल रविंद्र रावत ने उद्घाटन समारोह के दौरान कैडेट्स को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि इस शिविर के दौरान कैडेट्स को रेजीमेंटल जीवनशैली अपनाने का अवसर मिलेगा, जो उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को विकसित करेगा। हमारा उद्देश्य है कि ये युवा कैडेट्स भविष्य में अनुशासित और समय के पाबंद नागरिक बनें।

बताते चलें कि जिले के बिरौली स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के बहुउद्देशीय सभा में 12 बिहार बटालियन एनसीसी, समस्तीपुर के तत्वावधान में 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (ATC) का शुभारंभ हुआ। अगामी 25 मई 2025 तक आयोजित इस शिविर में समस्तीपुर जिले के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों से लगभग 500 एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहे हैं।

इस अवसर पर कर्नल रविन्द्र रावत ने बताया कि शिविर के दौरान विभिन्न संस्थानों के एएनओ (Associate NCC Officers) और भारतीय सेना के प्रशिक्षक कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। जिसमें ड्रिल, हथियार संचालन, नक्शा पढ़ना, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट सहित नेतृत्व विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

शिविर के अन्य प्रमुख आकर्षणों में आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिसर (ARO) मुजफ्फरपुर द्वारा “भारतीय सशस्त्र बलों में भर्ती की प्रक्रिया पर एक विशेष व्याख्यान शामिल है, जो कैडेट्स को सेना, नौसेना एवं वायुसेना में करियर के अवसरों से अवगत कराएगा।

इसके साथ ही, समस्तीपुर फायर ब्रिगेड टीम द्वारा अग्निशमन तकनीकों पर एक लाइव डेमो (प्रदर्शन) प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे कैडेट्स को आग से निपटने की व्यावहारिक जानकारी मिलेगी। इसके अतिरिक्त, ड्रोन संचालन पर भी एक लाइव डेमो आयोजित किए जाने है, जो तकनीकी कौशल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास होगा।

कर्नल रावत ने कहा कि यह शिविर युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना जागृत करने की दिशा में एक सशक्त पहल है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

12 बिहार बटालियन एनसीसी जवाहर नवोदय विद्यालय बिरौली प्रशिक्षण शिविर
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

सीढ़ी घाट निर्माण में गड़बड़ी मामले में न्याय नहीं मिला तो करने पहुंच गए आत्मदाह

10/11/2026

छठ पूजा में व्रतियों व श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन, एसडीओ ने किया प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण

08/11/2026

किसी भी आवश्यक वस्तु की किल्लत बर्दाश्त नहीं : डॉ. विजयलक्ष्मी

31/10/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Recent Posts

  • ऊर्जा जरूरतों के मामले में आत्मनिर्भर बनने के साथ–साथ प्राकृतिक खेती व पर्यावरण संरक्षण में भी देंगे अहम योगदान : कुलपति
  • पाटलिपुत्र और दीघा सब्जी मंडी में चला खाद्य सुरक्षा जागरूकता अभियान, ग्राहकों और विक्रेताओं को दिए गए निर्देश
  • विद्यापतिधाम न्यास समिति ने किया 151 गरीब छठव्रती महिलाओं के बीच साड़ियों का वितरण
  • सीढ़ी घाट निर्माण में गड़बड़ी मामले में न्याय नहीं मिला तो करने पहुंच गए आत्मदाह
  • जिले के 4.61 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंचे 50.79 करोड़

Recent Comments

  1. Dr. Sanjay Kumar on हर थिरकते लब पर एक ही फसाना “अपना ख्याल रखना”
  2. Dr. Sanjay Kumar on हर थिरकते लब पर एक ही फसाना “अपना ख्याल रखना”
  3. Dr. Sanjay Kumar on देश रत्न जननायक कर्पूरी जयंती राजकीय समारोह और गणतंत्र दिवस की लेकर डीएम ने दिए निर्देश
  4. Dr. Sanjay Kumar on देश रत्न जननायक कर्पूरी जयंती राजकीय समारोह और गणतंत्र दिवस की लेकर डीएम ने दिए निर्देश
  5. www.e-broker.in on देश रत्न जननायक कर्पूरी जयंती राजकीय समारोह और गणतंत्र दिवस की लेकर डीएम ने दिए निर्देश
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?