

ओईनी न्यूज नेटवर्क।
ओईनी। स्थानीय ओईनी डीह स्थित चैती दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में 1251 कन्याओं व श्रद्धालुओं एवं विविध झांकियों से सजी भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ साधना और शक्त्योपासना का नौ दिवसीय महानुष्ठान बासंती नवरात्र आरंभ हो गया। इस दौरान आसपास के गांव से एकत्र कन्याओं व श्रद्धालुओं का जत्था ओईनी बाजार स्थित श्री राम जानकी मंदिर एवं विभिन्न जगहों से रवाना होकर प्रखंड के बिरौली स्थित नारायणी (बूढी गंडक) तट पर पहुंचा।



जहां पंडित शंकर झा के निर्देशन व मंत्रोच्चार के साथ उन्होंने जलारोहण कर कलश धारण किया। तदुपरान्त जय माता दी के उद्घोष व स्तुतियों के बीच बिरौली, ठहरा, गोपालपुर, गंगापुर, ओईनी, ओईनी बाजार होते हुए कलश यात्री कन्याएं व श्रद्धालू पूजा स्थल पर पहुंचे। जहां उनका पद प्रच्छालन के साथ श्रद्धा पूर्वक स्वागत किया गया।



सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी भी कलश यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कलश यात्रियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि ओईनी की एतिहासिकता को प्रतिष्ठित व प्रतिस्थापित करने केलिए हर मुमकिन प्रयास करुंगा। इस क्रम में उन्होंने शीघ्र ही एक सामुदायिक भवन का निर्माण कराने का आश्वासन दिया।




मौके पर भाजपा नेता कौशल मिश्र, अशोक पासवान, पप्पू कुमार, सरपंच प्रतिनिधि अरुण शर्मा, पूजा समिति के अध्यक्ष धनन्जय कुमार झा, उदय कुमार चौधरी, सचिन जायसवाल, शुभम जायसवाल, राकेश ठाकुर, धीरेन्द्र मोहन कात्यायन, रवि कुमार विकास, चंदन झा, रवि प्रकाश, कुमार रौशन, सन्त सुमन, पांचू पासवान, सुधांशु कुमार भगत, श्याम कुमार, सहित हजारो श्रद्धालू मौजूद थे।



