
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। ऑडियो क्लिप वायरल होते ही हरकत में आये पुलिस प्रशासन ने जिले के विभूतिपुर थाना में पदस्थापित सअनि अनोज कुमार पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। बताते चलें कि शनिवार को श्री पाण्डेय और एक महिला मुखिया के बीच पैसे के लेन-देन संबंधी बात करते एक ऑडियो वायरल हुआ था। जिसमें महिला को श्री पाण्डेय लक्ष्मी कहते सुनाई दे रहे हैं।
क्लिप के वायरल होते ही पुलिस महकमें खलबली मच गई। एसपी अशोक मिश्रा के निर्देश पर इस क्लिप सहित मामले जांच अंचल पुलिस निरीक्षक, रोसड़ा के द्वारा कराई गई। जांच/सत्यापन के क्रम में प्रथम दृष्टया यह मामला सत्य पाया गया हैं।
पुलिस कार्यालय द्वारा उक्त जानकारी देते हुए बताया गया है कि उक्त आरोप में एसपी श्री मिश्रा ने तत्काल प्रभाव से श्री पाण्डेय को निलंबित कर दिया है। इनके विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई प्रारंभ करने की कार्रवाई की जा रही हैं। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय पुलिस केन्द्र, समस्तीपुर निर्धारित किया गया हैं।