
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
ओईनी (एसएनबी)। रविवार को ओईनी बाजार स्थित खादी भंडार के नव निर्मित मार्केट में भारतीय जीवन बीमा के स्मार्ट कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सबसे पहले स्मार्ट कार्यालय के स्थानीय प्रबंधक प्रभाष कुमार ने मंडल विपणन प्रबंधक आईपी सिंह सहित आगत अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया।
तदुुपरान्त श्री सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जिला खादी ग्रामोद्योग के मंत्री धीरेन्द्र कार्यी सहित अतिथियों के साथ संयुक्त रूप से फीता काट कर कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया।

मौके पर मंडल विक्रय प्रबंधक बेगूसराय मिनाल कुमार मेहता, पूर्व विधायक उजियारपुर दुर्गा प्रसाद, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक समस्तीपुर प्रभात कुमार, शाखा प्रबंधक समस्तीपुर रामपदारथ शर्मा, शाखा प्रबंधक ताजपुर बाबुल प्रसाद, चीफ एडवाइजर समस्तीपुर शुभकरण महतो, सतीश शर्मा, अरुण शर्मा, राम दयाल सिंह, मिथिलेश कुमार, अखिलेश कुमार झा, राजेश्वर सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

