Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानाध्यापक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मांगी दो पालियों में वर्ग संचालन की अनुमति
    • मुंगेर विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 11 को
    • समस्तीपुर में 2500 से अधिक युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार
    • शोध परिषद की बैठक में 50 कृषि परियोजनाओं को वित्त पोषण की मिली हरी झंडी, 2-3 साल में दिखेगा असर
    • समन्वित रूप से कार्य करते हुए आयोजन को बनाएं सफल एवं यादगार : कुलपति
    • इस वर्ष भी समारोह पूर्वक मनेगी पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की 166वीं जयंती ‘संगीताञ्जलि’
    • एआई, डिजिटल एग्रीकल्चर और रोबोटिक्स बदल देंगे पूरी दुनिया के कृषि का स्वरूप : कुलपति
    • नशामुक्त, शिक्षित, स्वस्थ और जागरूक होंगे युवा, तभी भारत बनेगा आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र : डीएम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Login
    OINI24
    • होम |
    • देश/विदेश |
    • राज्य |
    • बिहार |
    • समस्तीपुर |
    • बिजनेस |
    • कृषि |
    • शिक्षा |
    • धर्म |
    • उपलब्धि |
    • सामाजिक |
    • विविध |
    • स्वास्थ्य
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Login
    OINI24
    • होम |
    • देश/विदेश |
    • राज्य |
    • बिहार |
    • समस्तीपुर |
    • बिजनेस |
    • कृषि |
    • शिक्षा |
    • धर्म |
    • उपलब्धि |
    • सामाजिक |
    • विविध |
    • स्वास्थ्य
    Home » एक छत के नीचे ही होगा सभी तरह का इलाज: डाॅ आरके झा, कहा यहां होगा दर्द रहित प्रसव,

    एक छत के नीचे ही होगा सभी तरह का इलाज: डाॅ आरके झा, कहा यहां होगा दर्द रहित प्रसव,

    Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar18/05/2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Email
    दीप प्रज्वलित कर उदघाटन करते मुख्य अतिथि के साथ डॉ झा।

    ओईनी न्यूज नेटवर्क।

    समस्तीपुर । शहर के मोहनपुर में रविवार को जिले का अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हॉस्पीटल कमला इमरजेंसी एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पीटल का भव्य शुभारंभ किया गया। अब इस अस्पताल में मरीजों को एक छत के नीचे ही सभी बीमारियों का इलाज किया जायेगा। इस अस्पताल की सबसे खास यह है कि इस अस्पताल में पेनलेस डिलीवरी (दर्द रहित प्रसव) की व्यवस्था की गई है। जो जिलावासियों के लिए वरदान साबित होगा।

    इस अवसर पर अतिथियों के स्वागत सम्मान के बाद मुख्य अतिथि आइजीआइएमएस के भूतपूर्व डीन सह प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष निश्चेतना एवं क्रिटिकल केयर मेडिसिन प्रो. डॉ अजीत गुप्ता ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर उदघाटन किया। इस अवसर पर कमला इमरजेंसी एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के एमडी डॉ राजेश कुमार झा एवं धर्मपत्नी डॉ प्रज्ञा झा के साथ साथ उनके पिता डॉ कमलाकांत झा, शशिप्रभा झा सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ देवेंद्र कुमार चैधरी के साथ शहर के कई चिकित्सक एवं कमला इमरजेंसी के डॉक्टरों की पूरी टीम मौजूद थी।

    उदघाटन के उपरांत अतिथियों ने डॉ  झा एवं उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि कमला इमरजेंसी की टीम ने बेहद कम समय में अपने उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण चिकित्सकीय सेवा के बदौलत एक अलग पहचान बनायी है। आधुनिक तकनीक व सुविधाओं से लैस आइसीयू एवं आकस्मिक सेवा को जिले में स्थापित कर इस टीम ने सैकड़ों लोगों की जान भी बचायी है।

    बताते चलें कि यह संस्थान जिले में पिछले सात वर्षों से चिकित्सा के क्षेत्र में कुशल एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम एवं आाधुनिक तकनीकों व सुविधाओं के बदौलत उत्कृष्ट, गुणवत्तापूर्ण चिकित्सकीय सेवायें दे रही है। अब तक हजारों गम्भीर मरीजों को वेंटिलेटर से सफलतापूर्वक नया जीवन दिया गया है। जिससे आज कई मरीज समान्य एवं खुशहाल जीवन जी रहे हैं।

    इस दौरान एमडी डॉ आरके झा एवं डॉ प्रज्ञा भारती ने बताया कि गम्भीर रूप से बीमार जिले के मरीजों को अब इलाज के लिए इधर उधर भटकने की जरूरत नहीं होगी। यहां 24 घण्टे आईसीयू के विशेषज्ञ चिकित्सक के साथ साथ, जेनरल सर्जन, ऑर्थोपेडिक सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, जेनरल फिजिशियन, न्यूरो सर्जन, शिशु रोग विशेषज्ञ भी उपलब्ध रहेंगे। साथ ही यहां सीटी स्कैन, एक्स-रे, डायलिसिस, आईसीयू, इनआईसीयू, वेंटीलेटर एवं अन्य जीवन रक्षक उपकरणों एवं पेसमेकर की सुविधा से भी लैस किया गया है।

    इस अवसर पर जिले के सिविल सर्जन डॉ एसके चैधरी, आइजीआइएमएस के भूतपूर्व डीन डॉ केएच राघवेंद्र, डॉ मनमोहन, रामजानकी मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ जीसी कर्ण, आईएमए के पूर्व प्रेसिडेंट डॉ डीएस सिंह, डॉ आरएन सिंह, डॉ डीके मिश्रा, डॉ एके आदित्या, डॉ सौरव झा, डॉ रणविजय, डॉ. पायल, डॉ चंदन, डॉ अंजली, डॉ सितेश, डॉ शिवाशीष डॉ कुणाल सहित कई चिकित्सक एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।

    How useful was this post?

    Click on a star to rate it!

    Average rating 0 / 5. Vote count: 0

    No votes so far! Be the first to rate this post.

    कमला इमरजेंसी एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
    Dr. Sanjay Kumar
    • Website

    Related Posts

    नशामुक्त, शिक्षित, स्वस्थ और जागरूक होंगे युवा, तभी भारत बनेगा आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र : डीएम

    03/08/2026

    क्यों जश्न में डूबा डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय? आइए जानते हैं वजह

    01/08/2026

    दो पायलटों को डीआरएम ने क्यों दिया सराहना पत्र?

    28/07/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Donate Now

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 oini24. Designed by CS.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility
    • Contact

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?