
फोटो प्रशिक्षण में शामिल प्रशिक्षु व अन्य।
समस्तीपुर । राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान,उद्यमिता विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित 15 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का.ना.सिंह राजकीय पोलीटेकनिक, कॉलेज समस्तीपुर में प्रिंसिपल आफताब अंजुम के मार्गदर्शन में समारोह पूर्वक सम्पन्न हो गया।

इस अवसर पर आशा संस्था के सचिव अमित कुमार वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थियों को कुशल उद्यमी बनने का हूनर सिखलाया गया। साथ ही सरकार के द्वारा दिए जाने वाले अनुदानों और लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। श्री वर्मा ने कहा कि युवाओं को इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का पूरा लाभ उठाना चाहिए।

इस दौरान प्रशिक्षकों ने उद्यमिता विकास कार्यक्रम के विभिन्न आयामों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ कृष्ण कुमार, राजेश कुमार, टी पी ओ नेहा कुमारी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आगत अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य आफताब अंजुम ने किया।

