
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। पिछले दिनो भारत में आयोजित इंडो नेपाल इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में समस्तीपुर के खिलाडियों ने 3 स्वर्ण, 4 रजत एवं 4कांस्य सहित कुल 11 पदक जीत कर देश के साथ-साथ जिले का नाम भी रोशन किया है।
शनिवार को पदक विजेता खिलाड़ियों को जिला ताइक्वांडो संघ के जिला उपाध्यक्ष श्याम सुन्दर पासवान ने सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि इस वर्ष इंडो नेपाल इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 26 – 27 अप्रैल 2025 को हैदराबाद के सरूरनगर इंडोर स्टेडियम एल बी नगर में आयोजित किया गया था। जिसमें तायक्वोंडो एसोसिएशन ऑफ समस्तीपुर कुल 11 खिलाड़ियों के साथ शामिल हुई थी।
उन्होंने बताया कि ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ समस्तीपुर के महासचिव करण कुमार मल्लिक के नेतृत्व में हमारे खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण पदक, चार रजत पदक और चार कांस्य पदक सहित 11 पदक प्राप्त कर समस्तीपुर जिला के खिलाड़ियों ने भारत के साथ-साथ समस्तीपुर का भी मान बढ़ाया।
जिसमें मास्टर करण कुमार मल्लिक, सोनू ठाकुर और कोमल कुमारी ने स्वर्ण पदक , संतोष राम, विकास कुमार, उर्वशी कुमारी और रीमा कुमारी ने रजत पदक तथा अंजली कुमारी, दीक्षित कुमार सिंह, शुभांजलि स्वराज और विनती ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
सभी विजेता खिलाड़ियों को वापसी के बाद उन्हे समारोह पूर्वक सम्मानित किया गया। रोसड़ा स्थित ताइक्वांडो मुख्यालय पर जिला संघ के उपाध्यक्ष श्याम सुन्दर पासवान ने फूल माला से सम्मानित कर सभी के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और प्रशासन एवं खेल पदाधिकारियों का इनके समुचित प्रोत्साहन केलिए ध्यानाकर्षण भी कराया।
उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अभिभावकों से अपने बच्चें को इस मार्शल आर्ट्स फिजिकल ट्रेनिंग में शामिल कर फिजिकली एवं मेंटली फिट करने की आग्रह भी किया है।
