
ओईनी न्यूज नेटवर्क।



समस्तीपुर । जिले के डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी 29 मार्च से 02 अप्रैल, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान साफ तथा मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है।





इस अवधि में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 21 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकती है। अगले दो दिनों तक 15-20 किलोमीटर प्रतिघंटा की तेज रफ्तार से पछिया हवा चल सकती है। उसके बाद हवा की रफ्तार धीमी रह सकती है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 70 से 80 प्रतिशत तथा दोपहर में 30 से 40 प्रतिशत रहने की संभावना है।






