
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर । ईश्वर की सब से महत्वपूर्ण नेमतों में एक हैं आंखें। आंखें है तभी प्रकृति की तमाम खूबसूरती सार्थक हैं। आंखों की वजह से ही हम सांसारिक सौन्दर्य की अनुभूति कर सकते हैं। इसी लिए आंखें अनमोल हैं और इसीलिए आंखों की हिफाजत के प्रति हमें सदैव सजग, व सचेष्ट रहना चाहिए।
उक्त बातें होली मिशन हाई स्कूल के निदेशक धर्मांश रंजन ने बच्चो से कही। उन्होंने कहा कि आज के डिजीटलाईजेशन के दौर में शिक्षा भी डिजीटलाईज हो रही है। इसलिए शिक्षा के क्षेत्र में कम्प्यूटर व मोबाईल की भूमिका बढ गई है।
ऐसे में अधिक देर तक लगातार मोबाईल कम्पयूटर स्क्रीन पर देखने से आंखें कमजोर हो रही है। इसीलिए होली मिशन हाई स्कूल, काशीपुर, समस्तीपुर के प्रांगण में ए.एस.जी. नेत्र चिकित्सालय, बेता दरभंगा के विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया है।
इस शिविर में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों की भी नेत्र जाँच की गई। साथ ही उपस्थित लोगों को नेत्र संबंधी आवश्यक परामर्श भी प्रदान किए गए।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों ने शिविर को सराहा। नेत्र जांच शिविर की सफलता में धर्मेन्द्र सिंह एवं राहुल कुमार की भूमिका विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।