
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। मंगलवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल ताजपुर में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक विकास को ध्यान में रखते हुए मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मैनेजिंग डायरेक्टर, त्रिविक्रम फाउंडेशन एवं दूर दर्शन की योगा ट्रेनर, पूनम कुमारी, ने कक्षा 4 से 10 तक के बच्चों के साथ आत्मीय संवाद किया। इस दौरान सुश्री पूनम ने बच्चों को मानसिक संतुलन, आत्म-विश्वास, तनाव प्रबंधन और सकारात्मक सोच के महत्व को सरल एवं प्रेरणादायक तरीके से समझाया।
उन्होंने कहा कि “हर बच्चे की भावनाएं अनमोल होती है। हमें न केवल उनकी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए, बल्कि यह भी समझना चाहिए कि वे अंदर से क्या महसूस कर रहे है। मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने बच्चों से कहा कि डर, हिचकिचाहट या असफलता से घबराएं नहीं, बल्कि अपने माता-पिता, शिक्षकों और मित्रों से खुलकर बात करें।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सुश्री पूनम कुमारी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर निदेशक मसूद हसन ने कहा कि हम सुश्री पूनम के आभारी है कि उन्होंने अपने अनुभवों से बच्चों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और सभी ने इस पहल की सराहना की। भविष्य में भी ऐसे सत्रों के आयोजन की योजना बनाई जा रही है, जिससे विद्यार्थियों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके