
ओईनी न्यूज नेटवर्क
ओईनी । प्रखंड के आदर्श ग्राम कुबौलीराम में शनिवार को होली मिलन समारोह में कलाकारों जम कर मस्ती की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अवकाश प्राप्त महालेखाकार परीक्षक महेंद्र मोहन मिश्र ने सर्वप्रथम गणपति वंदना गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इसके बाद क्षेत्र के सुविख्यात गायक आकाशवानी दूर-दर्शन कलाकार श्याम मोहन मिश्र, और दिल्ली (नोएडा) से आई मशहूर गायिका सृष्टि श्रुति और अनुष्का साक्षी और आकाशवाणी दूरदर्शन के चर्चित कलाकार पंडित श्याम मोहन मिश्र की युगलबंदी में होली शुरू हुई तो लोग देर रात्रि तक झूमते रहे।


इस दौरान प्रवीण झा आदि ने विविध रागों पर आधारित होली गाकर माहौल को होली मय कर दिया। इसके बाद गजल गायक सुशील कुमार ने अपनी गजल पेश कर माहौल का जयका बदला। देर रात्रि तक चले इस आयोजन में मशहूर बांसुरी वादक मनीष कुमार, तबला आचार्य रामचंद्र ठाकुर, प्रभात कुमार तुलसी, ढोलक पे सनातन भारती ने कार्यक्रम में रंजकता का रंग भरने में अहम भूमिका निभाई।





इस अवसर पर आयोजक बमबम कुमार सिंह ने सभी को गुलाल लगा कर होली की शुभकामाना व बधाई देते हुए कहा कि संस्कृति को बचाए रखने की जरूरत है। क्योंकि तकनीक प्रधान हो रहे देश से आधुनिकता की होड में पारंपरिक होली संगीत और संस्कृति विलुप्त होती जा रही है। इस तरह के कार्यक्रम से समाज में आपसी प्रेम की भावना और भाईचारा बढ़ता है।

मौके पर नंदगोपाल राम, रौशन कुमार, तौकीर आलम (लड्डू), श्याम कुमार, गौरव कुमार, मनोरंजन झा सहित कई कलाकारों ने अपनी अपनी प्रस्तुति से लोगों को रिझाया।



