Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • पारदर्शिता, निर्णयों का उचित दस्तावेजीकरण और निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन महत्वपूर्ण : पंकज कुमार सिन्हा
  • दवाओं की गुणवत्ता से समझौता नहीं : निशांत, स्वास्थ्य मंत्री ने गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिये निर्देश
  • अगले 5 दिनों में उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार
  • इंटरनेट का लाभ उठाने के लिए समझदारी और सावधानी जरूरी : डॉ. शशि
  • एचआईवी प्रभावित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव समाप्त करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी : निशांत कुमार,
  • राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, प्रतियोगिता 1 से 6 नवंबर तक
  • मिलावटी एवं एक्सपायर खाद्य सामग्री के विरुद्ध खाद्य विभाग की सख्ती जारी, कई प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस
  • डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में 3 दिसंबर से सजेगा किसान मेला, तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा विश्वविद्यालय
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » सेहत, स्वाद और समृद्धि का काॅम्बो मशरुम पर्यावरण एवं मृदा संरक्षण में भी सहयोगी — डाॅ दयाराम

सेहत, स्वाद और समृद्धि का काॅम्बो मशरुम पर्यावरण एवं मृदा संरक्षण में भी सहयोगी — डाॅ दयाराम

Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar07/05/2025No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
प्रशिक्षण में मौजूद वैज्ञानिक व अन्य

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

वाराणसी। खेती बिना खेत मशरुम सेहत, स्वाद और समृद्धि का अद्वितीय काॅम्बो है। पहले सिर्फ ठंड के मौसम में उगाया जाने वाला मशरुम आज हर मौसम में उगाया जा रहा है। साथ ही इसके औषधीय गुणो के कारण राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजार में हमेशा मांग रहती है। बनारस के पनियरा ग्राम स्थित रिन्यू ईडू हब के परिसर में आयोजित एकदिवसीय मशरुम उत्पादन सह प्रसंस्करण प्रशिक्षण के दौरान डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मशरुम वैज्ञानिक डाॅ दयाराम ने उक्त बातें कही। उन्होने कहा कि मशरुम उत्पादन एवं प्रसंस्करण के विभिन्न-विभिन्न तकनीकों को देश कोने-कोने में पहुंचाने केलिए प्रतिबद्ध हैं।

बताते चलें कि वाराणसी के आराजी लाईन विकास खंड के पनियरा ग्राम स्थित रिन्यू ईडू हब के परिसर में डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, समस्तीपुर के मशरुम वैज्ञानिक डाॅ. दयाराम एवं डाॅ. आरपी प्रसाद ने अनुसूचित जाति उप परियोजना के अंतर्गत मशरुम उत्पादन तकनीक का प्रशिक्षण दिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं डाॅ. रमेश चंद्र कृषि विज्ञान संस्थान के पूर्व निदेशक ने कहा कि मशरुम उत्पादन के क्षेत्र में स्वरोजगार की व्यापक संभावनाएं हैं। लघु एवं सीमांत किसानो, भूमिहीन परिवारों, खास कर अनुसूचित जाति की महिलाओं केलिए यह स्व रोजगार एवं आर्थिक स्वावलंबन का बेजोड़ साधन है। इस खेती में महिलाएं घर में ही रह कर मशरुम एवं मशरुम के विभिन्न उत्पाद बनाकर आय सृजन कर सकती है और आत्मनिर्भर बन सकती हैं।

 

इस दौरान पूसा के मशरुम मैन डाॅ दयाराम ने कहा कि मशरुम कचरा प्रबंधन को भी बढावा देता है, क्योंकि इसके उत्पादन में कृषि अपशिष्ट का ही प्रयोग होता है। साथ ही मशरुम कटने के बाद मशरुम के अपशिष्ट खेतों में जैविक खाद के रूप में मृदा की उर्वरक क्षमता बढाने में सक्षम विकल्प बन जाते हैं।

अपने संबोधन में रुद्रकाशी फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के निदेशक लल्लन दूबे ने बताया कि स्वयं सहायता समूह द्वारा उत्पादित मशरुम एवं इसके उत्पादों का विपणन हमारी कंपनी करेगी। वहीं जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार ने उद्यान विभाग की मशरुम से संबंधित योजनाओं के बारे में बताते हुए उसका लाभ लेने के लिए महिलाओं का आह्वान किया।

 

मौके पर उद्यान विभाग के प्रधान तकनीकी विशेषज्ञ ज्योति सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरविंद पाण्डेय, राजेश मिश्र, जितेंद्र मिश्र, अम्बाश्री नीलम, शकुन्तला देवी, मुन्नी देवी, किसमति देवी, संध्या देवी समेत 90 अनुसूचित जाति की के साथ 125 लोगों ने प्रशिक्षण लिया।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

मशरुम उत्पादन सह प्रसंस्करण प्रशिक्षण
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, प्रतियोगिता 1 से 6 नवंबर तक

26/10/2026

दरभंगा स्नातक/शिक्षक निर्वाचन 2026 : बूथ नंबर 60 पर 20 मतों का अंतर, हुई वोटों की हेराफेरी या मानवीय त्रुटि, जिम्मेदार कौन?

25/10/2026

पर्व त्योहार के अवसर पर सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करना हमारी शीर्ष प्राथमिकता : निशांत

25/10/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?