
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर/उजियारपुर। मिथिला शिक्षा मंच सम्बद्ध अन्तर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद् के संयोजक प्रो पी के झा प्रेम ने अपने आवास पवनांगण में आदि शक्ति माता जानकी जन्मोत्सव के शुभ अवसर मां जानकी के तैल चित्र पर माल्यार्पण तथा विधिवत् पूजा अर्चना कर जन्मोत्सव मनाया।
इस अवसर पर अपने संदेश में प्रो प्रेम ने कहा कि माता जानकी हमारे सनातन संस्कृति के शक्ति के आधार हैं। माता जानकी त्याग, धैर्य और संयम की आधार हैं। हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि वो हमारे मिथिला की बेटी रहीं हैं। उनके संस्कार, संयम और त्याग से ही हम सुसंस्कृत हैं।
उन्होंने कहा कि माता जानकी ने मिथिला ही नही भारतीय महिलाओं के लिए जो आदर्श स्थापित किये हैं वे चिर अनुकरणीय हैं। उन्ही आदर्शों के कारण विदेशों भारतीय महिलायें पूजित व सम्मानित हैं।
प्रो प्रेम ने भारत सरकार से जानकी जन्मोत्सव को राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाने का आग्रह किया है। इस अवसर पर सुमित सुमन, अभिनंदन, ईरा और गन्नू भाई भी उपस्थित थे।