
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
पूसा। केंद्र सरकार के विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत आज 29 में 2025 को वैज्ञानिकों की टीम ने कल्याणपुर प्रखंड के सोमनाथ माली नगर एवं लदौरा गांव में किसानों के बीच गोष्ठी का आयोजन किया। प्रत्येक गोष्ठी में 100 से ज्यादा किसान शामिल हुए।
इस अवसर पर कल्याणपुर प्रखंड के विभिन्न गांव में कार्यक्रम का नेतृत्व इंजीनियर विनीत कश्यप विषय वस्तु विशेषज्ञ कृषि विज्ञान केंद्र बिरौली ने किया। उन्होंने छोटे यंत्र आधारित खेती और जलवायु अनुकूल फसल विविधीकरण के बारे में जानकारी दी। विषय वस्तु विशेषज्ञ सुमित कुमार सिंह ने मृदा जांच उपरांत संतुलित उर्वरकों का उपयोग एवं फसल चयन के बारे में बताया। डॉ विजय सिंह मीणा वरीय वैज्ञानिक भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा ने किसानों को खरीफ फसलों में नवीनतम तकनीक की जानकारी उपलब्ध कराई।
प्राकृतिक खेती की विभिन्न वीडियो द्वारा खरीफ फसलों का उत्पादन तकनीक एवं सरकारी योजनाओं से कृषकों को डॉ सुनीता कुमारी सब प्राध्यापक आरपीसीओएसए ने अवगत कराया। वहीं उत्तम फसलों उत्पादन हेतु खरीफ फसलों के कट बिहारी समस्या का निराकरण के बारे में डॉक्टर शुभम गुडगुड वैज्ञानिक बिसापुसा ने किसानों के बीच जानकारी साझा किया।
इसी अभियान के तहत समस्तीपुर प्रखंड के नाश सिंघिया खुर्द तथा पोखराड़ा में किसानों के बीच गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व डॉक्टर धीरू कुमार तिवारी विषय वस्तु विशेषज्ञ कृषि विज्ञान केंद्र बिरौली के द्वारा किया गया। मौके पर मौजूद विषय वस्तु विशेषज्ञ भारतीय उपाध्याय ने किसानों को खरीफ फसलों में उपयोग होने वाली विभिन्न तकनीक एवं प्राकृतिक खेती पर चर्चा की।
उन्होंने बताया कि खरीफ मौसम में सबसे ज्यादा कट पीढ़ी के प्रकोप से फसलों को क्षति पहुंचती है। विभिन्न फसलों के रोग एवं कीटों से बचने के बारे में डॉक्टर मीनाक्षी सहायक प्राध्यापक पूसा ने विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की। मोहम्मद हसनैन वैज्ञानिक भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा ने फसल विविधीकरण एवं यांत्रिकीकरण के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई। शुभम कुमार वीजा पूसा ने बदले मौसम अनुकूल फसल चयन तथा फसल लगाने से पूर्व मृदा जांच कर संतुलित उर्वरक का उपयोग करने के बारे में बताया सभी कार्यक्रम में 100 से ज्यादा किसान उपस्थित थे।