

ओईनी न्यूज नेटवर्क।
ताजपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल ताजपुर ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए देश की सर्वश्रेष्ठ कोचिंग संस्थाओं में से एक एलेन करिअर इंस्टिट्यूट कोटा के साथ फाउंडेशन कोर्स ऑनलाइन लाइव क्लासेस के लिए करार किया है। इस साझेदारी से अब कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों को कोटा के विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा घर बैठे ही गुणवत्तापूर्ण स्कूली और प्रतियोगी परीक्षा आधारित शिक्षा मिल पाएगी।
इस पहल की शुरुआत 29 मई को एक लाइव डेमो क्लास के आयोजन के साथ हो गई। जिसमें एलेन कोटा के अनुभवी शिक्षकों ने कोटा से ही लाइव पढ़ाई कर बच्चों को उत्साहित कर दिया। इस दौरान बच्चों की आंखों में जो आत्मविश्वास और जोश देखा गया, वह अद्भुत अहसास कराने वाला अविस्मरणीय था।
इस ऐतिहासिक अवसर पर एलेन कोटा के रीजनल मैनेजर विजयानंद मिश्रा ने स्वयं डीपीएस ताजपुर के साथ इस साझेदारी की औपचारिक घोषणा की। उन्होंने स्कूल निदेशक श्री मसूद हसन के इस साहसिक और दूरदर्शी फैसले की सराहना करते हुए कहा कि,
श्री हसन ने जिस प्रकार से ताजपुर और समस्तीपुर के बच्चों के लिए एक ही छत के नीचे गुणवत्तापूर्ण स्कूल शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का सपना देखा है, वह प्रेरणादायक है। ऐसे निर्णय ही किसी क्षेत्र का भविष्य बदलते हैं। एलेन कोटा जैसी राष्ट्रीय स्तर की संस्था हर जगह नहीं जाती, डीपीएस ताजपुर में इसका आना इस इलाके के लिए सौभाग्य की बात है।
श्री मिश्रा ने बच्चों और अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि यह केवल स्कूल नहीं, एक आंदोलन है — शिक्षा से बदलाव लाने का। जो भी बच्चा बड़ा सपना देख रहा है उसे अब रुकना नहीं है। यह अपर हैंड अपाॅरचुनिटी है, जिससे छात्रों को अभी से जुड़ जाना चाहिए। एलेन आपके दरवाजे तक आ गया है, आपको सिर्फ कदम बढ़ाना है। पूछे जाने पर श्री मिश्रा ने बताया कि समस्तीपुर जिला के किसी भी स्कूल के बच्चें इसमें ले सकते हैं नामांकन।
इस अवसर पर डीपीएस ताजपुर के निदेशक श्री हसन ने कहा “मेरा वर्षों पुराना सपना था कि एक ही छत के नीचे बच्चों को उच्च गुणवत्तापूर्ण सम्पूर्ण शिक्षा के तहत नैतिक मूल्यों पर आधारित शिक्षा के साथ-साथ, बोर्ड और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एक साथ मिले। आज वह सपना एलेन के साथ मिलकर साकार होता दिख रहा है।