
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर कमला गांव निवासी, युवा समाजसेवी भाई राजू सहनी के टीम ने उजियारपुर प्रखंड के ही चाँदचैर गांव के अग्निपिड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना, तथा करीब 30-35 हजार रूपए की राहत सामग्री उपलब्ध कराया।
जिसमें 8 पैकेट चावल, 02 पैकेट आंटा, 10 किलो दाल, 1 क्विंटल आलू, 5 किलो प्याज, 06 लीटर सरसों तेल, 10 किलो नमक, 5 किलो मसाला, सर्फ, साबून, घरेलू उपयोग के सभी छोटे बडे बर्तन, आवास निर्माण के लिए एसबेस्ट्स आदि शामिल है।

इस अवसर पर मौजूद स्थानीय ग्रामीण मोहम्मद आलमगीर ने बताया कि, विगत 10 अप्रैल को मोहम्मद जसीम के घर में देर रात को अचानक आग लग गयी थी। जिसमें मोहम्मद जसीम के घर का सारा सामान जलकर राख हो गया था। घटना की सुचना मिलते ही जिले के चर्चित युवा समाजसेवी, भगवानपुर कमला गांव निवासी भाई राजू सहनी ने अग्निपीडित परिवार को राहत सामग्री व अन्य उपयोगी सामान उपलब्ध कराया है।

मौके पर मौजूद युवा समाजसेवी भाई राजू सहनी के टीम के लखनीपुर महेशपट्टी गांव निवासी, सुरेश प्रसाद सहनी ने बताया कि आने वाले दिनों में भी हमलोग पिड़ित परिवार के साथ रहेंगे। वहीं इस संबंध में भाई राजू सहनी ने बताया कि, अगलगी की घटना में प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने तत्काल प्रभावित परिवार को राशन, कपड़े और बर्तन उपलब्ध करा दिए हैं। ताकि वह अपने जीवन को एकबार फिर से शुरू कर सकें। बहुत जल्द उन्हें आवास निर्माण से संबंधित अन्य सामान भी उपलब्ध करा दिया जाएगा।
मौके पर मौके पर चांदचैर गांव के मोहम्मद आलमगीर, मोहम्मद जसीम, सुरेश प्रसाद सहनो, भगवानपुर कमला सरपंच जयराम सहनी, महेश सहनी, श्रीराम सहनी, सुजीत कुमार, शिव उदय सिंह, वरूण राय, अरविंद कुमार पासवान सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
