
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर/रोसडा । भाजपा उत्तरी जिला अध्यक्ष नीलम सहनी के अध्यक्षता में रोसड़ा प्रखंड के भिरहा में नीलकंठ उत्सव पैलेस में कार्यसमिति की पहली बैठक आयोजित की गई। जिसका संचालन जिला महामंत्री सुनील राय ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री वैधनाथ ने राजनैतिक प्रस्ताव ने रखा जिसे ध्वनि मत से पारित कर दिया गया।
पहलगांव कश्मीर में पाकिस्तान पोषित आतंकी हमले के विरूद्ध मिथिलांचल के धरती से पीएम मोदी जी के आतंकियों को मिट्टी में मिलाने की घोषणा के उपरांत आॅपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों सहित पाकिस्तान के सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ठिकानों को ध्वस्त करने केलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए भारतीय सेना को भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील कुमार गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
वहीं जिला उपाध्यक्ष कुमारी मधुवाला ने जिला कार्यसमिति में शामिल लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया। आगत अतिथियों व पदाधिकारियों के स्वागत अभिनंदन के बाद मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश महामंत्री शिवेश राम के साथ मंचासीन नेताओं ने दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। बैठक को सम्बोधित करते प्रदेश महामंत्री शिवेश राम ने कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी और सीएम मोदी के लोक कल्याणकारी विकास योजना लाभ बूथ स्तर पर घर घर पहूंचाने का आह्वान करते हुए 25 बिहार विधानसभा चुनाव में भाड़ी बहुमत फिर से एनडीए सरकार बनने का दावा किया।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं से भाजपा समस्तीपुर जिला उत्तरी के जिलाध्यक्ष नीलम सहनी ने जिला से अपने अपने बूथों से लोगों को जोड़कर अपने अपने बूथ पर एनडीए विजय बनाने को लेकर बूथ को सशक्त कर जिला दसों विधानसभा में एनडीए को विजय दिलाने का आह्वान किया।
इस बैठक में जिला प्रभारी भीम साहू, एमएलसी देवेश कुमार रोसड़ा विधायक वीरेंद्र पासवान, भाजपा नेता प्रो रामविलास राय, सुशील कुमार चौधरी, घनश्याम राय, शशिकांत आनंद, राम सुमिरन सिंह, भाजपा दक्षिणी के जिलाध्यक्ष शशिधर झा, चंदन गुप्ता, मनोज गुप्ता, कृष्ण मोहन गुप्ता, अशोक चौधरी, संजय सिंह, मुकेश कुमार सिंह, राकेश कुमार चौधरी,अभय कुमार गुड्डू, दीपक मंडल, श्याम पासवान, किर्ति प्रिया, संजू सोनी,संगम कुमार, कृष्ण गोपाल शर्मा, रामबालक कुशवाहा, गुड्डू महात्मा, जिला के सभी पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य , एवं सभी मंडल अध्यक्ष सहित अन्य लोग शामिल रहे।