
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । जिले के उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय के रायपुर गांव गांव निवासी मृतका गीता देवी के परिजनों से युवा समाजसेवी राजू साहनी टीम के लोगों ने रविवार मुलाकात किया तथा उन्हें करीब 20-25 हजार रूपए की राहत सामग्री उपलब्ध करायी।
इस दौरान मौके पर मौजूद युवा समाजसेवी राजू साहनी के टीम में शामिल घुरण साहनी ने बताया कि, रायपुर पंचायत निवासी सोगारथ साहनी के पत्नी की मौत बीमारी के कारण हो गयी थी। जिसकी सुचना उनलोगों ने जिले के चर्चित युवा समाजसेवी सह उजियारपुर प्रखंड के भगवानपुर कमला गांव निवासी भाई राजू साहनी को दिया।
सुचना मिलने के तुरंत बाद उन्होंने अपनी टीम की मदद पीड़ित परिवार को 20-25 हजार रूपए का सामान उपलब्ध कराया है। जिसमें 08 बैग चावल, 01 बैग आंटा, 50 किलो आलू, 10 किलो दाल, प्याज, सरसों तेल मसाला आदि शामिल है। वहीं मौके पर मौजूद मृतिका के रिश्तेदार परमिंदर साहनी ने बताया कि, उनके रिश्तेदार की मौत हो गयी थी। मृतका ही किसी तरह घर का खर्च चलाती थी।
रिश्तेदार मृतका के क्रियाकर्म करने में भी असमर्थ थे। अपने रिश्तेदार के परेशानियों को देखते हुए उन्होंने इसकी सुचना समाजसेवी भाई राजू साहनी को दिया। जिसके बाद उन्होंने अपने टीम के लोगों को उनके रिश्तेदार के घर भेजकर करीब 30 हजार से भी अधिक का सामान उपलब्ध कराया है।
बता दें कि, युवा समाजसेवी भाई राजू साहनी के द्वारा अभी तक विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों असमहाय, गरीब व निर्धन परिवार के लोगों कै बीच निःस्वार्थ भाव से लाखों रूपए की राहत सामग्री व नकद राशि उपलब्ध कराकर सहायता कर चुके हैं। मौके पर सरपंच पति जयराम साहनी, पंकज कुमार साहनी, असरफ अली, बैजनाथ साहनी, नवीन प्रसाद सिंह, रामश्रेष्ठ साहनी, अरुण पासवान, घुरण साहनी, नरेश पासवान, हरेंद्र साहनी, कपिल पासवान, श्रीराम साहनी, चंद्रकांत सिंह, नकुल साहनी, संजित राम, योगेन्द्र पंडित, मन्टुन पंडित अजित महतो सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।