
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । दिल्ली पब्लिक स्कूल, ताजपुर केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि एक संकल्प है, एक मिशन है, जो ताजपुर और इसके आसपास के बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा और संस्कार देकर उनके भविष्य को सुनहरा बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा लक्ष्य केवल शिक्षित नागरिक तैयार करना नहीं, बल्कि ऐसे प्रतिभाशाली, नैतिक और नवाचारी विद्यार्थी तैयार करना है, जो हर क्षेत्र में भारत का नाम विश्व स्तर पर रोशन करें।
डीपीएस ताजपुर के निदेशक हाजी मसूद हसन ने गुरुवार को एक निजी मुलाकात के दौरान उक्त बातें संवाददाता से कही। उन्होंने कहा कि हम सिर्फ बातें नहीं करते, बल्कि करके दिखाते हैं। हमने न केवल अपने स्कूल के अंदर, बल्कि स्कूल के बाहर भी अपने विचारों को व्यवहारिक रूप में लागू किया है। हमने साबित किया है कि सही मार्गदर्शन, समर्पण और मेहनत से शिक्षा के क्षेत्र में एक नई क्रांति लाई जा सकती है।
हाजी मसूद ने कहा कि हमारी शिक्षा प्रणाली का मूल आधार नवाचार, अनुसंधान और खोज को बढ़ावा देना है। हमारे विद्यार्थी विज्ञान, गणित, नवाचार, कला और नेतृत्व क्षमता में लगातार श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं। हम इस परिवर्तन को जमीनी स्तर पर साकार कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि हमारे छात्र सिर्फ डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, प्रशासक और उद्यमी ही न बनें, बल्कि नवाचारी व समाज सुधारक भी बनें। जो अपने ज्ञान और कौशल से पूरे विश्व में भारत का परचम लहराएं।
उन्होंने कहा कि हम पूरे समर्पण के साथ प्रतिबद्धता पूर्वक अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा देने के लिए तत्पर है। हमारा सपना है कि ताजपुर और इसके आसपास का क्षेत्र शैक्षणिक हब के रूप में विकसित किया जाए। ताकि यहां के छात्र किसी भी महानगर के विद्यार्थियों से कम न हों। आईये हम सब इस मिशन का हिस्सा बनें। साक्षरता, संस्कार और सफलता की इस यात्रा में साथ मिलकर आगे बढ़ें।