
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। निवर्तमान विधान पार्षद स्मृतिशेष हरिनारायण चौधरी की चौथी पुण्यतिथि पर शहर के होटल कैलाश इन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों, नेताओं जनप्रतिनिधियों और विभिन्न धर्मों के विद्वानों ने स्वर्गीय चौधरी के जीवन और कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि स्व चौधरी सच्चे राजनेता थे। वे जीवन भर सर्वधर्म समभाव का पालन करते हुए समाज के लिए काम करते रहे। स्व. हरि नारायण चौधरी त्याग, समर्पण और प्रेम के प्रतिमूर्ति थे और उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में राजनीतिक आदर्श और सुचिता का प्रतिमान स्थापित किया। उनकी इस विशेषता ने उन्हें एक लोकप्रिय और सम्मानित नेता बनाया।


नेताओं ने कहा कि हर जरें में हर शै में मौजूं है तू चार सूं, ये और बात है कि तू नजर आता ही नहीं कभी। यह पंक्ति इस विश्वास को दर्शाती है कि भले ही व्यक्ति भौतिक रूप से अनुपस्थित हो, लेकिन उनके विचार और आशीर्वाद हमेशा साथ रहते हैं।

श्रद्धांजलि सभा में सर्वप्रथम विभिन्न धर्मों के विद्वानों ने स्वर्गीय चौधरी के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। तदुपरांत उपस्थित राजनेताओं, जनप्रतिनिधियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उनके छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभा की अध्यक्षता स्वर्गीय चौधरी के ज्येष्ठ पुत्र अरुण कुमार चौधरी ने की।

जबकि उनके कनिष्ठ पुत्र और विधान पार्षद डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने सभा का संचालन करते हुये अपने पिता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और उनके पद चिन्हों पर चलकर आदर्श राजनीतिक जीवन जीने का एवं समाज के अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प लिया।

मौके पर केंद्र सरकार में कृषि राज्यमंत्री राम नाथ ठाकुर, बिहार सरकार के पंचायती राजमंत्री केदार गुप्ता, पिछड़ा कल्याण मंत्री हरि सहनी, सांसद शाम्भवी चौधरी, भाजपा प्रदेश महामंत्री जगन्नाथ ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष समस्तीपुर उत्तरी नीलम सहनी, दक्षिणी जिलाध्यक्ष शशिधर झा, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा,

पूर्व सांसद अश्वमेध देवी, विधायक अख्तरुल इस्लाम, उप प्रमुख राजेश सिंह, जद यू जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, लोजपा जिलाध्यक्ष हीरा सिंह, विधायक वीरेंद्र पासवान, राजेश सिंह, नगर निगम महापौर अनिता राम, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष प्रेमलता, जद यू नेता अनिल सिंह, भाजपा नेता राम सुमरन सिंह, सुशील चौधरी, प्रो. विजय शर्मा, संजय कुमार सिंह, चन्द्रकांत चौधरी, जय कृष्ण झा, क्रांति यादव, प्रभात ठाकुर, कौशल पांडेय, अनस रिजवान, कांग्रेस नेता अरुण चौधरी, राजद नेता ललन यादव, लोजपा नेता महेंद्र प्रधान, रालोसपा नेता अनन्त कुशवाहा, भाजपा नेता राजीव चौधरी, बीरेंद्र यादव, इत्यादि मौजूद थे।