
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । सोमवार को वरीय तकनीकी निदेशक-सह-राज्य सूचना विज्ञान पदाधिकारी बिहार, अजय कुमार पाठक ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र, समस्तीपुर कार्यालय का निरीक्षण किया। आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन-2025 के मद्देनजर राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र, समस्तीपुर कार्यालय की तैयारियों को परखने की कवायद के तहत उक्त निरीक्षण के क्रम में श्री पाठक ने जिला पदाधिकारी, रोशन कुशवाहा से भी मुलाकात हुई।
इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र, समस्तीपुर कार्यालय के तकनीकी सहयोग से संचालित विभिन्न आईसीटी प्रोजेक्ट एवं आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन-2025 से संबंधित कार्यों के प्रगति पर चर्चा की।
जिलाधिकारी, समस्तीपुर एवं राज्य सूचना विज्ञान पदाधिकारी, बिहार ने जिला प्रशासन, समस्तीपुर को ससमय दिये जा रहे सभी आवश्यक तकनीकी सहयोग हेतु मनीष कृष्ण जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, समस्तीपुर की सराहना की एवं उन्हें आगामी विधान सभा आम निर्वाचन-2025 के मद्देनजर सभी आवश्यक तकनीकी तैयारी ससमय करने हेतु निदेशित किया गया।
राज्य सूचना विज्ञान पदाधिकारी, बिहार ने कार्यालय निरीक्षण के उपरान्त प्रेस वार्ता में विस्तार से राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र के आगामी कार्य योजना पर चर्चा की एवं राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र, समस्तीपुर के तकनीकी सहयोग से संचालित विभिन्न आई०सी०टी० प्रोजेक्ट यथा- ई-ऑफिस, जन शिकायत पोर्टल, स्वच्छ बिहार पोर्टल, परिमार्जन, ई-म्युटेशन, इत्यादि पर विस्तार से अपनी बातों को रखा।
प्रेस वार्ता के अंत में उन्होनें वर्तमान समय में तेजी से बढ़ते साईबर क्राईम से आम जनमानस के बचाव हेतु आवश्यक सुरक्षा उपायों पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, समस्तीपुर मनीष कृष्ण, आईटी प्रबंधक आशुतोष कुमार, नेटवर्क इंजीनियर अम्बरीश आनन्द, अजय कुमार, कार्यपालक सहायक राजन कुमार, राजीव कुमार, रोहित कुमार, संजीत राम, कार्यालय परिचारी दिनेश राम इत्यादि उपस्थित थे।