
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर/पूसा । प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री के बिहार आगमन के मौके पर महासंघ गोप गुट/ऐक्टू से संबद्ध प्राप्त बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ के बैनर तले आशा कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण सत्याग्रह किया। इस अवसर पर आशा कार्यकर्ताओं ने पीएम-सीएम झूठे हैं आशा कार्यकर्ताओं के बच्चे भूखे हैं, 6 माह से वेतन क्यों नहीं प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जवाब दो, बिहार की एक लाख आशा करे पुकार आशा विरोधी है डबल इंजन की सरकार नारे का साथ विरोध प्रदर्शन किया।
तत्पश्चात प्रखंड अध्यक्ष कल्पना सिंह की अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन किया गया जिसका संचालन प्रखंड सचिव उषा देवी ने किया। सभा को संबोधित आशा कार्यकर्ता संघ के संरक्षक व भाकपा माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा-जदयू की सरकार आशा कार्यकर्ता के साथ बार-बार छल कर रही हैं, इसलिए प्रधानमंत्री के बिहार आगमन के मौके पर आशा कार्यकर्ता शांतिपूर्ण सत्याग्रह कर रहे हैं। इस लोकतांत्रिक प्रदर्शन का भाकपा माले पूर्ण समर्थन करती हैं।


इस अवसर पर बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ के प्रखंड सचिव उषा देवी ने कहा कि बिहार के आशा कार्यकर्ता को 6 माह से वेतन नहीं दिया गया है। इसलिए बिहार में प्रधानमंत्री के आगमन पर आशा कार्यकर्ता सत्याग्रह करने के लिए मजबूर है। वहीं रौशन कुमार ने कहा आशा कार्यकर्ता व फैसिलिटेटर को न्यूनतम 21000 रुपए मासिक मानदेय क्यों नहीं पीएम-सीएम जबाव देना चाहिए। इस महंगाई, बेरोजगारी के दौर में 1हजार में किस तरह से आशा कार्यकर्ता जीवनयापन कर रहे हैं।


मौके पर रेखा देवी, सीमा कुमारी, सुशीला देवी, बबीता कुमारी, अनिता कुमारी, गुड़िया कुमारी, राजकुमारी देवी, सविता कुमारी, प्रमिला कुमारी, कविता कुमारी, प्रीतिवाला, सुनीता देवी, आनंदी कुमारी, डोली कुमारी, चांदनी कुमारी, विभा कुमारी, रजनी कुमारी सहित दर्जनों आशा कार्यकर्ताओं व फैसिलिटेटर मौजूद थे।

