
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर/ताजपुर । अब हमारे प्रतिभावान बच्चे कोटा नहीं जायेंगे, कोटा से बेहतर पढ़ाई अब ताजपुर में ही मिलेगी। जिले के ताजपुर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक हाजी मसूद हसन ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि, डीपीएस ताजपुर ने एलेन डिजिटल (कोटा) के साथ एक करार किया है। जिससे अब नीट, जेइई, आदि की विश्वस्तरीय तैयारी ताजपुर में ही संभव होगा वह भी डीपीएस ताजपुर के नये अत्याधुनिक भवन में।
श्री मसूद ने कहा कि विद्यार्थी हो या अभिभावक, सभी का सपना होता है जीवन में सफल होना। जिसकी शुरुआत कैरियर निर्माण के साथ होती है। अपने करियर के सपने को पूरा करने के लिए एक शिक्षक, मार्गदर्शक, पथ प्रदर्शक और हर कदम पर साथ रहकर आगे बढ़ाने वाला मेंटोर बेहद जरूरी होता है और एलन करियर इंस्टीट्यूट लाखों विद्यार्थियों के करियर का परफेक्ट कोच है यह पूरा देश जानता है।
श्री मसूद ने कहा कि एलन डिजिटल ऑनलाइन कोचिंग में अग्रणी है और यह सुनिश्चित करता है कि पाठ्यक्रम और अध्ययन सामग्री में दाखिला लेने वाले प्रत्येक छात्र को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण मिले। यह एक ऐसा विश्वसनीय संस्थान है जहां विद्यार्थियों के सपनों को पूरा करने के लिए आधुनिकतम तकनीक व शैली से हर संभव प्रयास किए जाते हैं। यही कारण है कि इंजीनियरिंग हो या मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी सबके लिए पहली पसंद एलन करियर इंस्टीट्यूट है। हमारा लक्ष्य ही गांवों और कस्बों के होनहार बच्चों को देश के सर्वश्रेष्ठ संसाधन उपलब्ध कराना है। और हम अपने इस साध्य को लेकर सदैव सचेष्ट व सजग हैं।