
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व व भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम से पिछले दिनों पहलगाम में पाकिस्तान पोषित आतंकी द्वारा 26 निर्दोष लोगों की हत्या का बदला लेते हुए घुसकर 9 आतंकी ठिकानों को सफलता पूर्वक ध्वस्त कर दिया गया। आपरेशन सिंदूर के तहत करीब 25 मिनट तक चले जल, थल और हवाई सेना के संयुक्त अभियान में मिसाईल स्ट्राईक द्वारा सौ से अधिक आतंकियों को जमींदोज कर दिया गया।
पाकिस्तान को करारा जवाब देने के लिए भाजपा समस्तीपुर ने पीएम नरेन्द्र मोदी के प्रति कृतज्ञता जताते हुए आभार व्यक्त किया। साथ ही भारतीय सेना के शौर्य पर गर्व जताते हुए उन्हें इसके लिए बधाई दिया।
इस क्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं ने समस्तीपुर पटेल मैदान गोलंबर के निकट जम कर गुलाल उड़ाये एवं आतिशबाजी कर तथा मिठाई बांट कर जश्न मनाया। इस दौरान पूरा शहर भारत माता की जय के उद्घोष से गुंजायमान हो गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष समस्तीपुर उत्तरी नीलम सहनी और जिलाध्यक्ष दक्षिणी शशिधर झा के संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा नेता सामंत चैधरी, शशिकांत आनंद, प्रो विजय कुमार शर्मा, सत्येन्द्र सिंह, प्रदीप शाह शिवे, मुकेश कुमार सिंह, राकेश राज, रूपांजली, वीरेंद्र यादव, कमलकांत राय, अमित सिंह,
जिला महामंत्री सुनील राय, अरविन्द कुशवाहा,ललन सिंह,जिला उपाध्यक्ष कुमारी मधुवाला रामाकांत राय, कपिल देव चौधरी, विष्णुदेव कुशवाहा, श्याम पासवान मंत्री अभय कुमार गुड्डू, मनोज जायसवाल, दीपक मंडल , अशोक नायक, सुशील चौबे, बब्लू झा, अरविंद कुशवाहा, दीपक सत्यार्थी, नथुनी पासवान, रजनीश ईश्वर, सुरेश साह, कृष्ण गोपाल शर्मा, उमेश कुशवाहा, उमाशंकर यादव, विजय शर्मा, सहित अन्य लोग शामिल रहे।