
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
संदीप पाटिल।
समस्तीपुर(हसनपुर)। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरा देश स्तब्ध है और शोकग्रस्त है। हर आदमी विचलित है।जगह-जगह प्रतिरोध मार्च, कैंडल मार्च आदि निकाले जा रहे हैं। देशवासियों का आक्रोश आतंकवाद के खिलाफ अंतिम और निर्णायक कार्रवाई की मांग कर रहा हैं। इसी क्रम में जिले के हसनपुर बाजार में मुस्लिम युवाओं की पहल पर पहलगाम के निर्दोष लोगों की हत्या के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला गया।
यह मार्च जामा मस्जिद से सुभाष चौक होते हुए ब्लॉक रोड तक पहुंचा और श्रद्धांजलि सभा में तब्दील हो गया। इस मार्च में बड़ी संख्या में मुस्लिम युवकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में शामिल युवकों ने देश की एकता को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वाले आतंकवादियों की, कड़ी निंदा की।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए समाजसेवी ऑक्सीजन मैन सिकंदर आलम ने पहलगाम में 28 निर्दोष लोगों की हत्या की निंदा किया तथा मृतकों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए उनके परिजनों के साथ एक जुटटा को प्रदर्शित किया।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ‘आतंकवाद मुर्दाबाद के पोस्टर लेकर आतंकवाद को पनाह देने वाले देश के खिलाफ एकजुटता दिखाई। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही सेना को कार्रवाई की पूरी छूट देने की मांग भी की।
कार्यक्रम में मौलाना मिन्तुल्लाह कासमी, मो. हैदर, पत्रकार आज़ाद इदरीसी, मो.सुल्तान, उमर फारूक, मो.शमीम, मो. जुगनू, मो. सज्जाद, मो. समीउल्लाह, मो. सरफराज, मो.लक्की, मो. जड्डू, मो. उजीम, मो. कलाम, मो. सिकंदर सहित कई लोग मौजूद रहे।
