
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 ताजपुर। ताजपुर प्राथमिक कृषि साख समिति लिमिटेड में शनिवार को नव निर्वाचित अध्यक्ष कृष्णदेव सिंह की अध्यक्षता में कार्यसमिति का गठन किया गया। इस क्रम में आयोजित बैठक में समिति के संचालन, विकास योजनाओं एवं पूर्व निर्णयों की समीक्षा करते हुए कई अहम बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
उपस्थिति :
इस दौरान मुख्य अतिथि प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी रीना रानी मौजूद रही। वहीं पूर्व अध्यक्ष कृष्णमोहन प्रसाद गुप्ता एवं पीवीसीएस ताजपुर के अध्यक्ष टुनटुन कुमार सिंह सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।
कार्यप्रणाली पारदर्शी और व्यवस्थित :
बैठक के दौरान अतिथि एवं नवगठित कार्यसमिति के सदस्यों को अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया। तत्पश्चात प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी ने कहा कि, पूर्व कार्यसमिति की सभी प्रशासनिक एवं वित्तीय प्रक्रियाओं का नियमानुसार हस्तांतरण कर नई समिति को कार्यभार सौंपा जाएगा, जिससे कार्यप्रणाली पारदर्शी और व्यवस्थित बनी रहे।
मिलकर कार्य करने का संकल्प :
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने, किसानों के हितों की रक्षा करने तथा समिति के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। अंत में अध्यक्ष कृष्णदेव सिंह ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक के समापन की घोषणा की।