
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल प्रांगण में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी “रति रंजन प्रसाद मेमोरियल अवार्ड” से सम्मानित किया गया।
छात्र-छात्राओं को अवार्ड एवं प्रशस्ति-पत्र :
इस अवसर पर होली मिशन हाई स्कूल, समस्तीपुर के प्रिंसिपल अमृत रंजन एवं होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रबंध निदेशक डॉ० धर्मांश रंजन की गरिमामयी उपस्थिति में सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को अवार्ड एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गई।
प्रतिस्पर्धात्मक सोच करें विकसित :
अपने संबोधन में डॉ रंजन ने कहा कि, “शिक्षा ही समाज एवं राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। आज का युवा यदि उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जुड़ता है, तो राष्ट्र का भविष्य निश्चित रूप से स्वर्णिम होगा।” इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने तक सीमित न रहकर जीवन में अनुशासन, नैतिकता एवं प्रतिस्पर्धात्मक सोच विकसित करने की प्रेरणा दी।
आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा:
उन्होंने कहा कि “रति रंजन प्रसाद मेमोरियल अवार्ड” जैसे कार्यक्रम छात्रों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं तथा उन्हें अपने लक्ष्य की ओर और अधिक मेहनत एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।”
दोहराया संकल्प :
समारोह के अंत में विद्यालय के प्राचार्य अमृत रंजन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया तथा यह संकल्प दोहराया कि शिक्षा एवं संस्कार के क्षेत्र में होली मिशन परिवार इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करता रहेगा।