Mausamओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। आगामी 30 एवं 31 अक्टूबर को उत्तर बिहार के कई जिलों में अनेक स्थानों पर मध्यम से बारिश होने की संभावना है।
इस बाबत डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र द्वारा जारी आगामी 01 नवम्बर, 2026 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण साइक्लोन अर्नब के सक्रिय प्रभाव से 29 से 31 अक्टूबर के दौरान उत्तर बिहार के अनेक स्थानों पर गरज–चमक एवं तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इस दौरान आसमान में मध्यम से घने बादल छाए रह सकते हैं।
वहीं 30-31 अक्टूबर को समस्तीपुर, सिवान, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, सीतामढ़ी, वैशाली, गोपालगंज तथा पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण जिलों के कई स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने का अनुमान है।
तापमान :
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 29⁰ सेल्सियस से -35° सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 16⁰ सेल्सियस से -22° सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
हवा की रफ्तार और दिशा :
पूर्वानुमान अवधि के दौरान 15-25 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से शुरुआत में दक्षिण-पूर्वी और बाद में दक्षिण-पश्चिमी दिशा से हवा चलने की संभावना है।
आर्द्रता :
इस दौरान सुबह की सापेक्ष आर्द्रता 75-85% और दोपहर में 50-65% रह सकती है।