
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 पूसा। अगले 5 दिनों में कुछ जिलों को छोड़कर उत्तर बिहार में आम तौर पर मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र द्वारा जारी 14 अक्टूबर, 2020 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वानुमान अवधि में उत्तर बिहार के अधिकांश भागों में मौसम साफ एवं शुष्क रहने की संभावना है।
5 जिलों में वज्रपात के आसार :
10 अक्टूबर को सारण, सिवान, गोपालगंज तथा पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण के कुछ स्थानों पर गरज-चमक, वज्रपात एवं हल्की तेज हवा चलने की संभावना है।
तापमान और आर्द्रता :
इस दौरान अधिकतम तापमान 28-34°C तथा न्यूनतम तापमान 20-23°C के बीच रहने की संभावना है।सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 80-95% तथा दोपहर में 40-46% के आसपास रह सकती है।
हवा की रफ्तार और दिशा :
पूर्वानुमान अवधि के दौरान शुरुआत में 5-15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा और बाद में पछुआ हवा चलने की संभावना है।