
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। जिले के युवाओं को अपनी प्रतिभा को उड़ान देने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आगामी 6 एवं 7 अक्टूबर को दो दिवसीय जिला युवा उत्सव 2026 का आयोजन किया जाएगा। कला, संस्कृति एवं युवा कार्यक्रम विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाला यह उत्सव जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के सभागार में होगा।
15 से 29 वर्ष के युवा होंगे प्रतिभागी :
उक्त जानकारी देते हुए जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी ने बताया कि, जिला युवा उत्सव 2026 युवाओं की प्रतिभा को ऊंची उड़ान देगा। जूही कुमारी युवा उत्सव में जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा समूह लोकनृत्य, समूह लोकगीत, कविता लेखन, चित्रकला/पेंटिंग, वक्तृता और विज्ञान मेला में अपनी प्रतिभा कौशल को आकार देंगे। श्रीमती जूही ने बताया कि पेंटिंग, कविता लेखन, एवं वक्तृता के सभी प्रतिभागियों को आयोजन के दिन विषय बताया जाएगा।
उद्देश्य :
उन्होंने कहा कि युवा उत्सव का मुख्य उद्देश्य जिले के युवाओं को अपनी रचनात्मक और कलात्मक प्रतिभा को सामने लाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। विभिन्न विधाओं में प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
अपील :
श्रीमती जूही ने बताया कि, इस उत्सव से चयनित प्रतिभागी राज्य स्तरीय उत्सव में शामिल होंगे। जिला प्रशासन की ओर से जिला युवा उत्सव के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी ने जिले के युवाओं से उत्साहपूर्वक भाग लेने और इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।