
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । शुक्रवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर शहर के मुक्तापुर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल, में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में विज्ञान के प्रति जागरूकता और रुचि पैदा करना था।
कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए विद्यालय के प्रिंसिपल जी.एन. झा ने देश में वैज्ञानिक उन्नति, इसका महत्व और इसका समाज पर प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान उन्होंने छात्रों को विज्ञान के प्रति उत्साह और नये-नये प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि विज्ञान सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं है, यह हमारे रोजमर्रा के जीवन का अहम हिस्सा है। विज्ञान के क्षेत्र में नवीनतम खोजें मानवता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
इस अवसर पर छात्रों ने मॉडल जैसे स्मार्ट सिटी, वायुमंडल का लेयेर, इलेक्ट्रोलाइटिक सेल, प्रकाश संश्लेषण, रमण इफेक्ट आदि के द्वारा, पोस्टर मेकिंग तथा भाषण एवम विज्ञान प्रश्नोत्तरी के द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और अपने ज्ञान को साझा किया।
इस प्रतियोगिता में वर्ग 6ठी से 9वी तक के छात्रों तेजस्वी, स्तुति, मो० अबुजर, फैजान, जानवी, अबू हरीश, अभिजीत, हंशिका, बाज्घा, यशराज अभिनव, आर्यन गौतम, अनुभव, फराज, उकबा समीन, खुशनासिबा, नूर सबा, वंशिका, प्रणव आदि ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने विज्ञान से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विज्ञान शिक्षिका मंदिरा सील एवम संतोष कुमार सुमन के साथ साथ सभी शिक्षकगण एवं विधालय के समस्त कर्मी का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में विधालय के निदेशक इश्तेयाक अनवर एवं प्रबंध निदेशक मो० राशिद ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।



