Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • पारदर्शिता, निर्णयों का उचित दस्तावेजीकरण और निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन महत्वपूर्ण : पंकज कुमार सिन्हा
  • दवाओं की गुणवत्ता से समझौता नहीं : निशांत, स्वास्थ्य मंत्री ने गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिये निर्देश
  • अगले 5 दिनों में उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार
  • इंटरनेट का लाभ उठाने के लिए समझदारी और सावधानी जरूरी : डॉ. शशि
  • एचआईवी प्रभावित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव समाप्त करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी : निशांत कुमार,
  • राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, प्रतियोगिता 1 से 6 नवंबर तक
  • मिलावटी एवं एक्सपायर खाद्य सामग्री के विरुद्ध खाद्य विभाग की सख्ती जारी, कई प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस
  • डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में 3 दिसंबर से सजेगा किसान मेला, तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा विश्वविद्यालय
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » 65वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता (बालिका अंडर-17) के दूसरे दिन दर्शकों का हुआ भरपूर मनोरंजन

65वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता (बालिका अंडर-17) के दूसरे दिन दर्शकों का हुआ भरपूर मनोरंजन

जानिए, कितने पड़े गोल, किसने मारा मैदान, किसे मिला वॉक ओवर
Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar11/07/2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
खिलाड़ियों संग पदाधिकारी।

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

Oini 24 समस्तीपुर। 65वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता (बालिका अंडर-17) के दूसरे दिन एकतरफा मुकाबलों का बोलबाला रहा। जिसमें दमदार प्रदर्शन करते हुए पहले बेतिया ने बेगूसराय को और फिर कैमूर जमुई को 9-0 के भारी अंतर से पराजित कर अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा, वहीं प्रतिद्वंद्वी टीम के नहीं आने से समस्तीपुर और दरभंगा को वॉकओवर दे दिया गया।

दर्शकों का हुआ भरपूर मनोरंजन :

खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, एवं जिला प्रशासन, समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में शहर के रेल परिसर स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, के खेल मैदान में 65वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता (बालिका अंडर-17) के दूसरे दिन शनिवार को खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और रोमांचक खेल ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

 बेतिया की बिंदिया ने दागे 4 गोल :

शनिवार को पहले मुकाबले में पश्चिम चंपारण (बेतिया) की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए बेगूसराय पर पूरी तरह दबदबा बनाए रखा और 9-0 की शानदार जीत दर्ज कर अगले दौर का टिकट कटाया। टीम की ओर से बिंदिया कुमारी ने चार गोल कर जीत की पटकथा लिखी, जबकि रितिका ने दो तथा प्रीति, अन्नू और गीता ने एक-एक गोल कर जीत को यादगार बना दिया।

कैमूर की सुनैना ने दागे 5 गोल :

दूसरे मुकाबले में कैमूर ने जमुई को 9-0 के बड़े अंतर से हराकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। सुनैना कुमारी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पांच गोल दागे, जबकि नेहा, उजाला, छोटी और अंतिमा ने एक-एक गोल कर टीम की बड़ी जीत सुनिश्चित की। 

दरभंगा और समस्तीपुर को वॉक ओवर :

अपनी टीम केलिए सर्वाधिक गोल करने वाली बिंदिया और सुनैना को ‘बेस्ट ऑफ ट्वेंटी-टू’ पुरस्कार प्रदान किया गया। दूसरे दिन के अन्य मुकाबलों में पूर्णिया की टीम के अनुपस्थित रहने के कारण दरभंगा तथा भागलपुर के मैदान पर नहीं पहुंचने से मेजबान समस्तीपुर को वॉकओवर के आधार पर अगले चरण में प्रवेश मिल गया। 

खेल भावना के साथ मैदान में उतरने का आह्वान :

दूसरे दिन के मुकाबलों का शुभारंभ जिला खेल पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस क्रम में उन्होंने कहा कि, राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से अनुशासन, समर्पण और खेल भावना के साथ मैदान में उतरने का आह्वान किया।

संचालन और नेतृत्व : 

मुकाबलों का संचालन निर्णायक रजनीश कुमार (पूर्णिया), रोहित कुमार (सीतामढ़ी), समीर संजय (पश्चिम चंपारण) एवं मोना वर्मा (मुंगेर) ने किया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में जिला खेल पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा के नेतृत्व में खेल विभाग की पूरी टीम जुटी रही।

सफलता में भागीदारी :

सहायक वरुण कुमार सिंह, विनय कुमार विनय, पूजा कुमारी, सुभीत कुमार बिट्टू, रजनीश कुमार पांडे, राहुल कुमार, विग्नेश कुमार, कुमारी वंदना, वैजयंती प्रिया, निकिता भारती, निखिल कुमार, मदन भगत, राजीव तिवारी, संजीव कुमार, अमित कुमार सहित जिले के सहायक एवं शारीरिक शिक्षा शिक्षकों ने आयोजन को व्यवस्थित और सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

District Sports Department Samastipur Sports Department Of Bihar State Sports Authority Of Bihar Subrato Cup Football Tournament U–17 Girls
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

पारदर्शिता, निर्णयों का उचित दस्तावेजीकरण और निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन महत्वपूर्ण : पंकज कुमार सिन्हा

28/10/2026

सुरक्षित शनिवार से सुरक्षित विद्यालयों की ओर : मास्टर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू

24/10/2026

स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता : जिलाधिकारी

08/10/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?