
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। जिले के कल्याणपुर प्रखंड के अंजना गांव निवासी, चिकित्सक व वरिष्ठ पत्रकार डॉ. विनय कुमार शर्मा का शनिवार देर रात हृदय गति रुक जाने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पत्रकारिता, सामाजिक तथा राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
निर्भीक पत्रकार व समाजसेवी चिकित्सक :
डॉ. शर्मा लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय थे और अपनी निष्पक्ष, निर्भीक तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपने पत्रकारिता जीवन में समाज के वंचित और जरूरतमंद लोगों की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य किया। पत्रकारिता के साथ-साथ वे होम्योपैथिक चिकित्सा के क्षेत्र में भी सक्रिय थे और लोगों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते थे।
अपूर्णीय क्षति :
उनके निधन पर अनेक पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। इस क्रम में सभी ने उनके निधन को पत्रकारिता जगत और चिकित्सा क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
शोक व्यक्त करने वालों में शामिल लोग :
शोक व्यक्त करने वालों में राज कुमार राय, अखिलेश वर्मा, प्रियांशु कुमार उर्फ बिट्टू, शंभू कुमार शर्मा, रविशंकर चौधरी, नवीन कुमार वर्मा, वरुण कुमार ठाकुर, अमरदीप नारायण प्रसाद, धीरज कुमार ठाकुर, डॉ. राजीव कुमार, संजीव कुमार देव, अजय कुमार बब्लू, एम. नईमुद्दीन आजाद, अवधेश कुमार, दीनदयाल झा, मुन्ना सिंह, जितेंद्र कुमार सहनी, रणवीर कुमार राउत, जहांगीर आलम, राजेश कुमार उर्फ अप्पी, बबूल राज, पूर्णेंदु कुमार राजन, विभूति कुमार, डॉ. संजय कुमार, राजेश यादव सहित अनेक लोगों के नाम शामिल हैं।