
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के स्वीकृति से पूर्व सैनिकों में हर्ष का माहौल है। इस उपलक्ष्य में सोमवार को जिले के वार मेमोरियल प्रांगण में पूर्व सैनिक सेवा परिषद के तत्वावधान में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में जिले के पूर्व सैनिकों ने बिहार सरकार के इस निर्णय का सहर्ष स्वागत किया।
साथ ही जिला सैनिक कल्याण कार्यालय की स्थापना की स्वीकृति देने केलिए सरकार को धन्यवाद दिया। तत्पश्चात पूर्व सैनिकों के एक शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी राज्य सरकार और जिला प्रशासन सैनिकों के प्रति इसी तरह संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सैनिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करेंगे।
मौके पर मुख्य मार्गदर्शक सह पूर्व विधायक उजियारपुर दुर्गा प्रसाद सिंह, कर्नल कृष्ण कुमार झा, सूबेदार हरिनंदन राय, कैप्टेन शमशाद आलम, कैप्टन ललित कुमार सिंह, उमेश कुमार झा, मुरली मनोहर ठाकुर, शंकर महतो, अवधेश झा, शंभू प्रसाद झा, अभय कुमार सिंह, रामश्रेष्ठ सिंह, विजय कुमार, एवं बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक मौजूद थे।



