
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
पटना। समस्तीपुर के लाल ने एक बार फिर किया कमाल और मात्र 73 गेंदो का सामना करते हुए ताबरतोर 15 चौके और दो शानदार छक्कों की मदद से 106 रन बटोर लिए। यह कारनामा किया है समस्तीपुर के दिगंबरा निवासी मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के सुपुत्र भानू प्रताप सिंह ने।
जिसके शतकीय पारी के दम पर पटना की टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में पहले खेलते हुए 1 विकेट के नुकसान पर 240 रनो का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। जवाब में 25 ओवर के इस मैच में 241 रनों के कठिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी करूना क्रिकेट पटना की टीम महज 127 रनों पर ही सिमट गई। इस तरह पटना की टीम 113 रनो से जीत कर फ़ाइनल में पहुंच गयी।
