
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। यातायात नियमों को लेकर जिला परिवहन कार्यालय सख्त नजर आ रहा है। के पदाधिकारियों ने नियमित जांच अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में वाहनों की सघन जांच की और नियमों के उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की।
60 वाहन चालकों से वसूले 3 लाख 61 हजार :
इस अभियान के दौरान कुल 744 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 60 वाहनों का चालान काटा गया। इस कार्रवाई के फलस्वरूप कुल ₹3,61,670/- (तीन लाख इकसठ हजार छह सौ सत्तर मात्र) की राशि जुर्माना के रूप में वसूल की गई।
निरीक्षकों की सक्रिय भागीदारी :
यह कार्रवाई जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा की गई, जिसमें अपर जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक एवं प्रवर्तन अवर निरीक्षकों की सक्रिय भागीदारी रही।
नागरिकों से अपील :
उक्त जानकारी देते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने तथा सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें एवं अपनी सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।