
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर| सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में ‘जन संवाद कार्यक्रम’ के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया।
11 आवेदन प्राप्त : अविलंब निष्पादन के दिए निर्देश
जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। आज के जनता दरबार में कुल 11 आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री कुशवाहा ने एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना और संबंधित पदाधिकारियों से अविलंब निष्पादन के निर्देश दिए।
राजस्व एवं भूमि सुधार से सर्वाधिक मामले :
सबसे अधिक मामले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग (06) से जुड़े रहे। जिनमें मुख्य रूप से जमीन की मापी और दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) में हो रही देरी की शिकायतें शामिल थीं। इसके अतिरिक्त, आपूर्ति विभाग के 2, आईसीडीएस के 2 और नल-जल योजना का 1 मामला आया। एक मामला थाना स्तर पर शनिवार को होने वाली नियमित बैठकों से संबंधित था।
उपस्थिति :
मौके पर उपस्थित अपर समाहर्ता, कार्यपालक अभियंता (पीएचईडी), जिला आपूर्ति पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस) को स्पष्ट निर्देश दिया कि, “जनता की शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। फाइलों को लंबित न रखें और की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट अविलंब कार्यालय को उपलब्ध कराएं।
थाना स्तर पर जनता दरबार को बनाएं प्रभावी :
भूमि विवादों के समाधान के लिए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि, थाना स्तर पर प्रत्येक शनिवार को आयोजित जनता दरबार को और प्रभावी बनाया जाए ताकि छोटे विवादों का निपटारा स्थानीय स्तर पर ही हो सके।