
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। जिले के कल्याणपुर प्रखंड में दिनांक 13 अप्रैल 2026 से जनगणना से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रखंड के दो केंद्रों पर कुल पाँच बैचों में आयोजित किया जा रहा है।
व्यवस्था एवं प्रतिभागियों की उपस्थिति का जायजा :
गुरुवार को जिला पदाधिकारी रौशन कुशवाहा, उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, एवं अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने गुरुवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कल्याणपुर प्रखंड में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्था एवं प्रतिभागियों की उपस्थिति का जायजा लिया।
शत-प्रतिशत सटीकता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करना आवश्यक :
इस दौरान अधिकारियों ने प्रशिक्षु कर्मियों को जनगणना कार्य को पूरी जिम्मेदारी, सूक्ष्मता, सटीकता एवं मुस्तैदी के साथ संपन्न करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि, “जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके माध्यम से विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार की जाती है, इसलिए इसमें शत-प्रतिशत सटीकता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करना आवश्यक है।”