
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। “हम महात्मा गांधी और बाबा साहेब का फोटो सिर्फ दिखाने केलिए नहीं लगाते हैं, बल्कि उनके आदर्शों और सिद्धांतों का अनुसरण भी करते हैं। डॉ. अंबेडकर ने शिक्षा को विकास का आधार बताया था। हमारे नेता प्रशांत किशोर ‘बदलाव और विकास का रस्ता घर–घर स्कूल का बस्ता’ नारा देकर डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों और सिद्धांतों के अनुरूप ही बिहार में बदलाव केलिए उच्च गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा की बात करते हैं।“
मंगलवार को शहर के हरपुर एलौथ स्थित जनसुराज जिला कार्यालय में आयोजित भारत रत्न डॉ अंबेडकर की 135वीं जयंती पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जनसुराज के क्षेत्रीय प्रभारी संजय कुमार सिंह ने उक्त बातें कही।
अम्बेडकर के विचार आज भी प्रासंगिक :
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो के निहितार्थ की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि, बाबा साहेब ने स्पष्ट कहा था कि, पहले स्वयं से संघर्ष कर शिक्षा प्राप्त करो, फिर संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करो, तभी समाज का विकास संभव है।
सम्मान पूर्वक अपने अधिकारों का करें उपयोग :
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि, आजाद देश के प्रथम कानून मंत्री, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर ने दलित, शोषित, पीड़ित व वंचित समाज को जगाने, उन्हें शिक्षा से जोड़ने, संगठित करने, अपनी शक्ति से परिचित कराने तथा सम्मान पूर्वक अपने अधिकारों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया l उन्होंने दलितों को “शिक्षित बनो, संघर्ष करो और संगठित रहो” का नारा देकर उन्हें मुक्ति का रास्ता दिखाया था।
अध्यक्षता और संचालन :
बताते चलें कि, मंगलवार को जनसुराज जिला कार्यालय पर समस्तीपुर जिलाध्यक्ष सत्यनारायण यादव की अध्यक्षता में आयोजित समारोह का संचालन जिलाध्यक्ष अंबेडकर मंच सह कार्यक्रम के संयोजक इंद्र प्रकाश राम ने किया।
केक काट कर मनाया जश्न :
इस अवसर पर सबसे पहले बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात जनसुराज नेता व कार्यकर्ताओं ने केक काट कर जश्न मनाया।
कई क्षत्रिय प्रभारी थे मौजूद :
मौके पर क्षेत्रीय प्रभारी व्यवसायी प्रकोष्ठ अमित गुंजन, किसान प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी सुनील कुमार सुमन, रोसड़ा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण साहनी, जिला महामंत्री मजहर अली, जिला महामंत्री समस्तीपुर निरंजन ठाकुर, जिलाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ श्याम कुमार चौधरी, उप मेयर रामबालक पासवान, विश्वनाथ चौधरी, अनिता राय, साधना पासवान, जितेन्द्र कुशवाहा, राजकमल सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।