
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। “शादी-विवाह के अवसरों के चलते गैस सिलेंडर की मांग में वृद्धि हो जाती है। ऐसे में उपभोक्ताओं की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त गैस सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित करें।”
आम उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की सुगम एवं समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गैस वितरक एजेंसियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने उक्त बातें कही।
न हो उपभोक्ताओं को असुविधा :
बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि वर्तमान समय में ऐसे में सभी गैस वितरक एजेंसियों को निर्देशित किया गया कि वे उपभोक्ताओं की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित करें। ताकि किसी भी नागरिक को असुविधा का सामना न करना पड़े।
वितरकों ने दिया आश्वासन :
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी एवं व्यवस्थित रखा जाए तथा किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जाए। बैठक में उपस्थित सभी एजेंसियों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा प्रदान करेंगे।
दोहराई प्रतिबद्धता :
अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि प्रशासन आम जनता की सुविधा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसी व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा।