
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर/पूसा । डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विष्वविद्यालय द्वारा आयोजित किसान मेंला में मशरूम मैन डाॅ दयाराम के नेतृत्व में विभिन्न जिलों के मशरूम किसानों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई है।

मशरूम हब में निपेन्द्र कुमार शाही, पुष्पा झा, रेखा देवी, रेखा सिंह, दीपक कुमार, रीता देवी सहित दर्जनों किसानों के द्वारा लगाये गये स्टाॅलों पर मशरूम के विभिन्न किस्मों एवं मशरूम से बने दर्जनों उत्पादों ने भी किसानों को खूब रिझाया। वहीं दीपक कुमार के बटन मशरूम पकौडा, जीतेन्द्र राम का मशरूम पनीर पकौडा, रीता कुमारी का मशरूम मोमोज, प्रशान्त कुमार के मशरूम बिरयानी का भी किसानों ने जम कर लुत्फ उठाया।

इस दौरान मशरूम मैन डाॅ दयाराम के निर्देशन में बडी संख्या में किसानों ने मशरूम उत्पादन के गुर सीखे।
इस अवसर पर मशरूम किसान मानिक चंद्र महतो के नेतृत्व में पुरूलिया से आयी मीरा प्रमाणिक, अलका महतो, शांतिराम गोराई, सोरिटा सोरेन, रामकृष्ण मल्लिक, बेलारानी महतो, सुलोचना टोकरी, सुभेंदु बास्की, सुनीता महतो, रीता महतो, जोनाकी मुर्मू, सूर्य प्रमाणिक, यमुना रानी महतो, बलराम महतो, प्रतिभा महतो, अपोलो महतो, सोमा महतो, फाल्गुनी हसदा, मणिमाला, परितोष महतो सहित करीब दो दर्जन महिला किसानों ने मशरूम पनीर बनाने का गुर सीखा।
इस अवसर पर मशरूम विशेषज्ञ डाॅ सुधा नंदनी ने ओयेस्टर मशरूम उत्पादन तकनीक एवं इसके उपयोगिता के बारे में लाईव प्रशिक्षण दिया।

इस दौरान डाॅ नंदनी ने बताया कि मशरूम बिना खेत की खेती है। स्वास्थ्य एवं स्वाद के साथ समृद्धि का बेहतर विकल्प बन चुका मषरूम किसानों की आय सिर्फ दो या चार गुनी नहीं दस गुनी बढा सकता है।
