
ओईनी । ओईनी थाना क्षेत्र स्थित चंदौली गेंहू क्रय केंद्र पर भारतीय खाद्य निगम मण्डल कार्यालय समस्तीपुर के मण्डल प्रबन्धक जनार्दन पासवान की अध्यक्षता में रबी विपणन वर्ष 25-26 में गेंहू खरीद हेतु किसानों से संवाद किया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि भारतीय खाद्य निगम द्वारा जिले के पूसा, मोहिउद्दीननगर, पटोरी, भीरहा रोसड़ा, एवं कल्याणपुर में पाँच गेंहू क्रय केंद्र, 15 मार्च से खोला जा रहा है।
भारत सरकार द्वारा गेंहू का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपए प्रती क्विंटल निर्धारित किया गया है। जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 150 रुपए प्रति क्विंटल अधिक है। इस दौरान किसानों बताया कि भारतीय खाद्य निगम द्वारा रजिस्टर्ड किसानों से गेंहू खरीद किया जायगा एवम भुगतान 48 घंटे के अंदर सीधे किसानों के खातों में कर दी जाएगी।
उन्होनें बताया कि किसानों को सरकारी क्रय केन्द्रों पर गेंहू बेचने के लिए निगम के पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। सभा में व्यापार मंडल अध्यक्ष सह चंदौली पैक्स अध्यक्ष प्रेम कुमार झा सौरव कुमार, राकेश कुमार शर्मा, प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारी राजीव नयन भी मौजूद थे।

वहीं उपस्थित किसानों मे शिक्षा समिति सचिव दुर्गा देवी, वार्ड मुखिया विजय महतो, देवकांत झा, विष्णु कांत झा, उमेश राय, राम पुकार राय, रामजतन झा, रामकरण राय, अनिल राय, विभूति चंद्र झा, केदार झा, विजय महतो, विजय पंडित, भोला पंडित, राजकुमार राय, शिवकुमार राय, शंकर राय, सुरेंद्र राय, देवनारायण राय, दिगंबर झा, उमेश झा, संजय पंडित, सेवक पंडित, बैद्यनाथ पंडित, राम सेवक ठाकुर, एवं विवेकानंद ठाकुर और चंदौली पैक्स के अन्य किसानों ने भी इस कार्यक्रम में अपना अमूल्य समय देकर सरकार की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद में सहयोग करने का वचन दिया।