ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। जिले में अकेले मार्च महीने में विद्युत विभाग द्वारा 450 प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। जिनके विरुद्ध एक करोड़ 31 लाख में से करीब 47 लाख रुपया की वसूली की गई है।
बिजली चोरी और बकायेदारों के विरुद्ध व्यापक अभियान :
उक्त जानकारी देते हुए विद्युत कार्यपालक अभियंता आनंद कुमार ने बताया है कि, अवैध तरीके से विद्युत का उपयोग करने और बकायेदारों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत बहुत ही व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विद्युत संबंध विच्छेदन से लेकर प्राथमिकी दर्ज कराए जाने तक की कार्रवाई की जा रही है।
की जाएगी विधि सम्मत कार्रवाई :
श्री आनंद ने सभी उपभोक्ताओं से निवेदन करते हुए कहा है कि, चोरी छिपे बिजली का उपयोग नहीं करें, वरना आपके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। वहीं उन्होंने उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि अपना बकाया बिल समय से जमा करें। अन्यथा विद्युत विच्छेदन व जरूरत पड़ने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने बताया कि, अभी तक कुल 3927 उपभोक्ताओं का विद्युत विच्छेदन किया गया है। अभी यह अभियान जारी रहेगा।