
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, समस्तीपुर, एक्सेस टू जस्टिस और क्राई-चाइल्ड राइट्स एंड यू के संयुक्त तत्वाधान में जिला बाल संरक्षण इकाई, समस्तीपुर, महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर, चाइल्ड हेल्पलाइन एवं जिला प्रशासन के सहयोग से जारी 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्ति अभियान के तहत, बाल विवाह के रोकथाम एवं समाज में इसके प्रति कानूनी जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जागरूकता रथ को रवाना किया गया।
एडीएम ने दिखाई हरी झंडी :
इस अवसर पर समाहरणालय परिसर में कला और संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी, महिला एवं बाल विकास निगम से राजेश कुमार, डॉली कुमारी, दीपशिखा कुमारी, कुणाल कुमार, चाइल्ड हेल्पलाइन से शंकर मल्लिक, बबली कुमारी, संगीता कुमारी, जूही कुमारी, मुन्ना कुमार की मौजूदगी में उप-समाहर्ता ब्रजेश कुमार ने हरी झंडी दिखा कर ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ को रवाना किया।
कई सामाजिक कार्यकर्ता थे मौजूद :
इस दौरान जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र से दीप्ती कुमारी, काजल राज, रवि कुमार मिश्रा, पप्पु यादव, सरिता कुमारी, रीता कुमारी, राजीव कुमार साह, रानी कुमारी, सुरेन्द्र कुमार सहित अवकाश प्राप्त शिक्षक अर्जून प्रसाद सिंह, पूर्व जिला पार्षद जगन्नाथ कुंवर, सामाजिक कार्यकर्ता देव कुमार, मयंक कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे।

इस दौरान उप-समाहर्ता के साथ उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों ने बाल विवाह के रोकथाम की शपथ ली। अपने संबोधन में जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के संस्थापक सचिव सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बाल विवाह मुक्ति रथ जिले के हर ग्रामीण क्षेत्र में भ्रमण करेगा। इस दौरान ग्रामीण, जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं किशोर-किशोरियों को बाल विवाह निषेध अधिनियम, बाल विवाह के दुष्परिणामों तथा बाल अधिकारों के संबंध में जागरूक किया जाएगा। साथ हीं बाल विवाह की जानकारी संबंधित विभागों तक पहुंचाने हेतु लोगों को प्रेरित किया जाएगा।
इस दौरान वक्ताओं ने बाल विवाह को सामाजिक कुरीति बताते हुए इसके उन्मूलन के लिए सामूहिक जिम्मेदारी, जागरूकता एवं जनभागीदारी पर विशेष बल दिया।

इसी कड़ी में, सरायरंजन प्रखंड के 40 गांवों में राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर बाल रैली, संकल्प सभा, संवाद, नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। साथ ही नौ महादलित टोलों की किशोरियों के बीच सेनिटरी पैड बैंक पर चर्चा किया गया।
वहीं पैरवी, नई दिल्ली के सहयोग से संस्था द्वारा अल्पसंख्यक बस्ती खालिसपुर में 30 बीड़ी श्रमिक परिवार की महिलाओं और किशोरियों के वैकल्पिक रोजगार सृजन के लिए महिला सिलाई प्रशिक्षण सह उत्पादन केन्द्र की शुरूआत की गई।
मौके पर वीभा कुमारी, माजदा खातुन, किरण कुमारी, बलराम चौरसिया, रविन्द्र पासवान, दिनेश प्रसाद चौरसिया, ललिता कुमारी, रामप्रित चौरसिया, वीणा कुमारी, बबिता कुमारी, अनुष्का कुमारी, मुस्कान कुमारी, राजकुमार पासवान, प्रवीण कुमार, संगीता कुमारी, नेहा कुमारी, संदीप कुमार, दीपक कुमार चौरसिया आदि मौजू
द थे।