
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर । स्लम बस्ती और जरूरतमंदों के बीच सक्रिय ‘द उम्मीद’ ने गुरूवार को समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में नववर्ष के अवसर पर जरूरतमंदों के लिए सहयोग शिविर का आयोजन कर नए साल की शुरुआत की। इस क्रम में शहर के हाउसिंग बोर्ड मैदान में खुले आसमान के नीचे कनात के नीचे रहने वाले लोगों को कम्बल एवं अल्पाहार का वितरण किया गया।
प्राचार्य ने किया प्रोत्साहित :
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार ’शशि’ ने कहा कि, ” टीम ‘द उम्मीद’ हमारे महाविद्यालय के पूर्ववर्ती राष्ट्रीय सेवा योजना और एनसीसी कैडेट्स द्वारा संचालित सामाजिक संस्था है जो शिक्षा, स्वास्थ्य और मानवता के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। समाज के सभी वर्गों के लोगों को द उम्मीद के इस सार्थक प्रयास में भागीदारी निभाना चाहिए।”
किसने क्या कहा :
वहीं हिन्दी विभागाध्यक्ष सह द उम्मीद एडवाइजरी बोर्ड मेंबर डॉ. महेश कुमार चौधरी ने कहा कि, “शिक्षण के साथ-साथ मानव सेवा निश्चित ही समाज के उत्थान में सहायक बनेगा। युवाओं को इसमें आगे आना चाहिए। टीम ‘द उम्मीद’ ने इस दिशा में नजीर कायम किया है, जिसके सकारात्मक पहल से यह सहयोग शिविर सफल हुआ है।”
इस अवसर पर ‘द उम्मीद’ के उपाध्यक्ष आदेश कुमार ने बताया कि, “नव वर्ष के अवसर पर द उम्मीद के मिशन शिक्षा दान के तहत संचालित सभी निःशुल्क पाठशालाओं पर बच्चों के बीच लेखन सामग्री, गर्म कपड़े और अल्पाहार वितरण किये गए।”
टीम द उम्मीद के साथ भी लोग थे शामिल :
इस अवसर पर डॉ. दिनेश्वर राय, योगेन्द्र राय, शशिशेखर प्रसाद यादव, डॉ. रवि गुप्ता, डॉ. जितेन्द्र प्रसाद, शिवनारायण राय, संतोष कुमार, चन्द्रशेखर ठाकुर, द उम्मीद मेडिकल कोर अध्यक्ष डॉ सौमेंदु मुखर्जी, द उम्मीद बोर्ड मेम्बर नवनीत कुमार, ब्यूटी कुमारी, दीपक कुमार, पप्पू कुमार, अनमोल कुमार, पूजा कुमारी, सोनाली कुमारी, अनुष्का कुमारी आदि उपस्थित थे।