
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क चेन्नई। निजी स्कूलों और बाल कल्याण को समर्पित प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन एंड चाइल्ड वेलफेयर एसोसिएशन की तीन दिवसीय 14वीं राष्ट्रीय परिषद की बैठक चेन्नई में संपन्न हुई। बीते 19 से 21 दिसंबर तक होटल हॉलिडे इन में आयोजित इस बैठक में देश भर से एसोसिएशन के करीब 400 से अधिक सदस्यों ने हिस्सा लिया।
अतिथियों के स्वागत सम्मान और संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन के साथ उद्घाटन के बाद कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता बॉलीवुड के सुपरस्टार राहुल रॉय ने देश भर से आए हुए शिक्षाविदों को संबोधित करते हुए कहा कि अभिनय की दुनिया से हट कर शिक्षाविदों के इस सम्मेलन में आ कर मुझे एक नया अनुभव ही नहीं हुआ बल्कि आंतरिक प्रसन्नता भी मिली है। हिंदुस्तान की शिक्षा व्यवस्था को मजबूती से जोड़ने के अथक प्रयास के लिए मैं एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद जी एवं संगठन के साथियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।
इस सम्मेलन का सबसे महत्वपूर्ण क्षण वह था जब भारत सरकार के कौशल विकास मंत्रालय (MSDE) और PSACWA के बीच हुए महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) के तहत हुए परीक्षा और तत्काल चल रहे बैच का रिपोर्ट देश भर से आए हुए शिक्षाविदों के सामने रखा गया।
एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद ने बताया के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले बैच के परिणाम की घोषणा 1 जून 2025 को बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उत्तीर्ण छात्रों को प्रशस्ति पत्र अपने हाथों से सौंप कर की थी ।
इस पहल को प्रधानमंत्री के Skill India Mission और नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप एक मील का पत्थर माना जा रहा है।
कार्यक्रम में देशभर से आए प्रतिनिधियों ने इसे “निजी शिक्षा क्षेत्र के लिए युगांतरकारी पहल” बताया और आशा व्यक्त की के यह सम्मेलन भविष्य में नीति-निर्माण में निजी विद्यालयों की आवाज़ को मज़बूती से स्थापित करेगा।
इस भव्य समारोह में देश भर से आए हुए शिक्षाविदों को राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
जिसमें उत्तर प्रदेश की डॉ फरजाना शकील अली को राष्ट्रीय आइकॉनिक अवार्ड, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव फौजिया खान को राष्ट्रीय प्रभावशाली नेतृत्व का अवॉर्ड, केरल के डॉ रामचंद्रन नायर को राष्ट्रीय आइकॉनिक एनर्जेटिक लीडर अवॉर्ड, और तेलंगाना के एस एन रेड्डी लीडरशिप एक्सीलेंस अवार्ड मिला।
वहीं बेस्ट स्टेट का अवार्ड जम्मू एंड कश्मीर को और बेस्ट प्रदेश अध्यक्ष का सम्मान जम्मू एंड कश्मीर के अध्यक्ष बाबा नजरुल इस्लाम को मिला। बेस्ट डिस्ट्रिक्ट का पुरस्कार रोहतास के नाम हुआ जिसे अध्यक्ष रोहित वर्मा ने अपने टीम के साथ संयुक्त रूप से ग्रहण किया। साथ ही बेस्ट डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट का पुरस्कार सिवान के शिव जी प्रसाद को मिला।
इसके अलावा देश भर के शिक्षाविदों को भी नेशनल अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया।
इस मेगा इवेंट में मुख्यरूप से बिहार के डॉ हरेंद्र सिंह, डॉ श्याम नारायण कुमार, जम्मू एंड कश्मीर के अशरफ बाबा, मोहम्मद यूसुफ वाणी, फारूक फाजली पांडिचेरी के रविचंद्रन, तमिलनाडु के बिलाल नट्टर, राशिद अहमद, मिनल कोदी उत्तर प्रदेश के धीरज मेहरोत्रा, मध्य प्रदेश के पवन शर्मा,राज कुमार शर्मा, चंडीगढ़ के गुरूचन सिंह आदि सम्मानित शिक्षाविद मौजूद थे।
दिल्ली पब्लिक स्कूल, मुक्तापुर समस्तीपुर के प्रबंध निदेशक एवं एसोसिएशन के सचिव (तमिलनाडु) मोo राशिद ने इस आयोजन के बारे में बताया कि यह परिषद न केवल शिक्षा जगत के लिए बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास और कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। उन्होंने सभी सदस्यों और हितधारकों से सक्रिय भागीदारी की अपील की है।
यह बैठक निजी स्कूलों के बीच सहयोग को मजबूत करने तथा बाल कल्याण के क्षेत्र में नई नीतियों और पहलों को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करेगी। इस में शामिल प्रतिभागियों ने विभिन्न सत्रों, कार्यशालाओं और विचार-मंथन के माध्यम से उपयोगी सुझाव और अनुभव साझा किए।