
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। शराब, गांजा, अफीम, स्मैक, चरस आदि तो पहले से बदनाम है, इन पर सरकार ने भले ही प्रतिबंध लगा दिया हो मगर प्रतिबंध से इसके कारोबार पर कुछ खास असर होता नहीं दिख रहा है। हां! इनके खुले बाजार में नहीं मिलने और महंगे होने के कारण नशे के दीवाने आए दिन नए नए नशे का साधन तलाश ही लेते हैं। कभी कफ सिरप, कभी वाइटनर, कभी सुलेशन तो कभी एल्युमिनियम फॉयल कभी कुछ और।
हालिया कुछ महीनों में नशे के लत की जो तस्वीर सामने आई वह न सिर्फ चौंकाने वाली है बल्कि नशा बंदी कानून के समीक्षा की आवश्यकता की ओर भी इशारा करती है।
जी हां! इन दिनों समस्तीपुर की नई पीढ़ी में सुख नशे का प्रचलन बढ़ गया है तथा नशे के लिए नए नए साधनों के चक्कर में युवा बर्बाद हो रहे हैं। इस नशे की लत को पूरी करने के लिए वे चोरी, छिनतई जैसे वारदात को अंजाम देने से नहीं चूकते। वे खाली पड़े घरों से और रेलवे को नहाना बनाते हैं और कीमती सामानों की चोरी कर उसका उपयोग नशे का साधन जुटाने में प्रयोग करते है।
अभी ही शुक्रवार को समस्तीपुर आरपीएफ की कार्रवाई में इसका खुलासा हुआ है। 18 दिसंबर गुरुवार की रात को न्यू ट्रांजिट हाउस से एसी के आउटडोर यूनिट के कॉपर वायर काटे जाने की सूचना पर रेल पुलिस बल हरकत में आई और आरपीएफ के श्याम सुंदर कुमार, पीके चौधरी, राधेश्याम, विनय तथा सीआईबी के दीपक कुमार रजक ने एक संयुक्त टीम तैयार कर कार्रवाई में जुट गई और निगरानी करने लगी।

निगरानी के क्रम में कचरा बिनने वाला एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में सफेद रंग के बड़े थैले के साथ दिखाई दिया। पूछताछ करने पर उसमें थैले में कचरा होना बताया। संदेह के आधार पर जब थैला चेक किया गया तो उसमें पेंट रोल क्लिप, एक का पाइप, कॉपर का एसी आउट डोर यूनिट, जला हुआ तांबा तार, बरामद हुआ।
थोड़ी सख्ती से पूछे जाने पर उसने द्वारा सामने के बिल्डिंग के तरफ इशारा करते हुए बताया रेल्वे के उसी बिल्डिंग में हम दो लोगों ने पीछे से चढ़कर एसी से कॉपर पाइप काटे हैं।
उसके निशान दही पर तुरंत आरपीएफ टीम ने घेरा बंदी करते हुए दूसरे व्यक्ति को रोका तथा उस के थैले को चेक करने पर उसमें से एक ब्रेक ब्लॉक, 7 पेंड रोल क्लिप, एक आउट डोर यूनिट एसी का कॉपर का पाइप तथा जला हुआ तांबा का तार बरामद हुआ।
पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह कबाड़ चुनने का काम करता है तथा सॉल्यूशन के नशे का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए इन समानों को बाजार में बेचने जा रहे थे। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बहादुरपुर पेठिया गाछी निवासी रतन कुमार तथा अजय कुमार के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि रेलवे ही नहीं शहर के कई मकान और संस्थान भी हमारे निशाने पर था। श्याम सुंदर ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया ।