
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। आज की तारीख में जॉब सीकर नहीं जॉब प्रोवाइडर बनने की जरूरत है। इसकेलिए प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत 9 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान, भारत सरकार द्वारा निःशुल्क कराया जा रहा है। जिसमें ज्यादा से ज्यादा छात्र छात्राओ की भागीदारी अपेक्षित है।
अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने शुक्रवार को सौर ऊर्जा प्रशिक्षण के पूर्व चयन समिति बैठक के दौरान अपने संबोधन में उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि निसबड एवं एम.एन.आर.ई. डिपार्टमेंट भारत सरकार द्वारा आयोजित सौर ऊर्जा प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रशिक्षणार्थी कुशल उद्यमी और जॉब प्रोवाइडर बन सकते हैं।
बताते चलें कि शुक्रवार को शहर के बलिराम भगत महाविद्यालय में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान, भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे सौर ऊर्जा प्रशिक्षण के पूर्व चयन समिति बैठक का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर दिलीप कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समय समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम का निरीक्षण भी किया जाएगा। ताकि कार्यक्रम को गुणवत्तापूर्ण बनाने में सहयोग किया जा सके।
उन्होंने कहा कि निसबड की टीम को सौर ऊर्जा प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रशासन से पूर्ण सहयोग मिलेगा। इस दौरान अतिथियों के स्वागत सम्मान और अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर बैठक के उद्घाटन की औपचारिकता के बाद निसबड के कॉर्डिनेटर दीपक कुमार, नरेश साहू एवं प्रशिक्षक अमित कुमार वर्मा ने सौर ऊर्जा प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस कार्यक्रम में लगभग दो सौ लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर सबसे पहले आगत अतिथियों का स्वागत प्रोफेसर विकास कुमार ने एवं धन्यवाद ज्ञापन बलिराम भगत महाविद्यालय समस्तीपुर के प्रिंसिपल ने किया। मौके पर गजेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।