
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क दलसिंहसराय ।
अप्रत्याशित जलवायु परिवर्तन की समस्या से आज पूरा विश्व जूझ रहा है। इससे हमारी खेती में काफी प्रतिकूल असर हो रहा है। उच्च तापमान, अनियमित वर्षा, कहीं बाढ़ तो कहीं सुखाड़ की स्थिति, चक्रवात आदि की संख्या में बढ़ोतरी के परिणाम स्वरूप आयेदिन फसलों की भारी तादाद में नुकसान हो रहा है।
गुरूवार को कैफेटेरिया ऑफ एक्टिविटी के तहत आत्मा द्वारा आयोजित प्रखंड स्तरीय किसान गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रखंड तकनीकी प्रबंधक शांता कुमार चैधरी ने उक्त बातें कही। अपने संबोधन में उन्होंने जलवायु परिवर्तन का प्रभाव कृषि में कम से कम हो, इसकेलिए किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के साथ-साथ फसल चक्र में दलहनी एवं मिलेट्स फसलों की खेती अपनाने की सलाह दी।
बताते चलें कि गुरूवार को प्रखंड स्थित कृषि कार्यालय सभा कक्ष में कैफेटेरिया ऑफ एक्टिविटी के तहत आत्मा अध्यक्ष अरविंद कुमार ज्योति के अध्यक्षता में जलवायु अनुकूल कृषि एवं समसामयिक विषयों पर आत्मा द्वारा प्रखंड स्तरीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सबसे पहले आत्मा अध्यक्ष, पूर्व आत्मा अध्यक्ष, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक एवं कृषि कॉर्डिनेटर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर गोष्ठी का विधिवत उद्घाटन किया।
मंच का संचालन सहायक तकनीकी प्रबंधक अरविंद कुमार पांडे ने किया। इस क्रम में आत्मा अध्यक्ष अरविंद कुमार ज्योति ने किसानों से जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने विभागीय योजनाओं से जुड़कर लाभ लेने की अपील की।
प्रखंड कृषि पदाधिकारी उज्वल कुमार रबी फसलों की उन्नत खेती विषय पर विस्तार से जानकारी दी। कृषि कोर्डिनेटर संजय कुमार हिमांशु ने रबी फसलों के प्रमुख कीट एवं रोग व्याधि की समस्या तथा उनके निदान के उपायों के बारे में बताया।
उन्होंने किसानों के कृषि यांत्रीकरण योजना से जुड़ी समस्याओ का समाधान किया। कृषि कोर्डिनेटर राणा कुमार ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनहित कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर आत्मा द्वारा प्रशिक्षित प्राप्त किसानों को पुरस्कार वितरण किया गया।
मौके पर कृषि कोर्डिनेटर गोपाल चैधरी, सहायक तकनीकी प्रबंधक अंशु कुमारी, पूर्व आत्मा अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद महतो एवं सुरेश कुमार, राम उदेश शर्मा, विनोद महतो, अमरेश चैधरी, राजाराम महतो आदि प्रगतिशील कृषक उपस्थित थे।